सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । कोरबा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया-जटगा मोड़ की है। (Korba Trailer Bike Accident)
यह भी पढ़ें : Car Accident Raipur Serikhedi: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 22 साल की युवती की मौत; तीन घायल
हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत : Korba Trailer Bike Accident
हादसे के बाद बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है। सूचना मिलते ही डायल-112 और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : Kawardha Road Accident : तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत; पिता गंभीर घायल

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : Jashpur Bus Accident News : झारखंड से आ रही तेज रफ्तार बस डायवर्जन पर पलटी, मची चीख-पुकार, 10 यात्री लहूलुहान
लगातार हादसों से स्थानीय लोगों में नाराजगी : Korba Trailer Bike Accident
पुलिस के मुताबिक, कुछ घंटे पहले बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार ट्रेलर से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हुई थी और दो लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर स्कूल बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत
ख़बरें और भी हैं :NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत


