CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba News : राज्योत्सव से पहले पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट ढोने पर निगम के तीन अफसरों को नोटिस

Korba News : राज्योत्सव से पहले पशु ट्राली में नेताओं के कटआउट ढोने पर निगम के तीन अफसरों को नोटिस

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Korba News
Korba News

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह से पहले कोरबा (Korba News) नगर निगम में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री सहित अन्य नेताओं के कटआउट को पशु पकड़ने वाली ट्राली (काऊ कैचर वाहन) में ले जाने पर निगम के तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मामले को महापौर संजू देवी राजपूत और निगम आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल (Korba News) पर होर्डिंग और सजावट की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशु ट्राली वाहनों की देखरेख करते हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा की मॉनिटरिंग के प्रभारी हैं।

इन तीनों की जानकारी में नेताओं के कटआउट को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पशु ट्राली में परिवहन किया गया। इसे नगर निगम प्रशासन ने कर्तव्य में गंभीर लापरवाही और आचरण नियमों का उल्लंघन माना है। निगम प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ (Korba News) सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक मर्यादा के विपरीत है। भविष्य में जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ी किसी भी तरह की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। तीनों अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। निगम आयुक्त ने संबंधित विभागों को इस तरह की त्रुटियों से बचने और संवेदनशील कार्यों में समुचित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश
Murder in Raipur: बोरी से मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
उन्नत कृषि थीम पर मनी भक्त कर्मा माता जयंती, उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए मुख्य अतिथि
Rare Snake Sighting : खेत के जाल में मिला लाल-नारंगी रंग का दुर्लभ सांप, सिर्फ रात में करता है विचरण
रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख चोरी:चोर ने कार से पहले चाबी चुराई, फिर ताला खोलकर निकाले रुपए, CCTV में दिखा संदिग्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?