CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kuldeep Yadav Comeback : टीम से बाहर थे, IPL में भी पस्त थे… फिर अचानक कुलदीप ने घुमा दी करियर की ‘रिवर्स स्पिन’

Kuldeep Yadav Comeback : टीम से बाहर थे, IPL में भी पस्त थे… फिर अचानक कुलदीप ने घुमा दी करियर की ‘रिवर्स स्पिन’

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
Kuldeep Yadav Comeback
Kuldeep Yadav Comeback

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। कुलदीप यादव… वो बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज (Kuldeep Yadav Comeback) जिनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मार्च 2017 में हुआ था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आठ साल से अधिक के करियर में वे अब तक केवल 15 टेस्ट मुकाबले ही खेल पाए हैं। कभी चोट तो कभी फॉर्म की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहे कुलदीप को वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी लगातार अपनी जगह बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

हालिया इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन उसमें कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav Comeback) को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लगातार बेंच पर बैठे रहने के बावजूद कुलदीप का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ। उन्हें भरोसा था कि एशियाई कंडीशन्स में मौका मिलने पर वे खुद को फिर साबित करेंगे।

और वही हुआ एशिया कप 2025 (Kuldeep Yadav Comeback) में कुलदीप यादव भारतीय टीम के फ्रंटलाइन स्पिनर बनकर उभरे। बाएं हाथ के इस फिरकी जादूगर ने 7 मैचों में 17 विकेट झटककर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का तमगा अपने नाम किया। उनकी गेंदबाजी ने भारत को खिताबी जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में भी कुलदीप की फिरकी ने कमाल दिखाया। अरुण जेटली स्टेडियम (Kuldeep Yadav Comeback) में खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां फाइव विकेट हॉल था। इस प्रदर्शन के साथ कुलदीप ऐसे दूसरे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पांच या उससे अधिक बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए।

कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए। शुरुआती मुकाबलों में फॉर्म में रहने के बावजूद बाद के मैचों में उनका प्रदर्शन गिरा, लेकिन अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (Kuldeep Yadav Comeback) में शानदार वापसी करते हुए अपने आलोचकों को जवाब दिया है।

भारत के लिए अब तक तीनों प्रारूपों में कुलदीप ने 335 विकेट अपने नाम किए हैं। 15 टेस्ट, 123 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल में उतरने वाले इस स्पिनर ने वनडे क्रिकेट में दो बार हैट्रिक ली है — पहली बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में और दूसरी बार 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में।

30 वर्षीय कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे हैं। साल 2025 अब तक उनके करियर का सबसे सफल साल रहा है — सभी प्रारूपों में कुल 16 मैचों में 38 विकेट लेकर उन्होंने साबित कर दिया है कि सही मेहनत और मानसिक मजबूती से कोई भी खिलाड़ी वापसी कर सकता है।

New Raipur Stadium : आज दोपहर से बदल जाएगी रायपुर की चाल, इस एक वजह से शहर रहेगा अलर्ट
CSK vs SRH: 400 T20 खेलने वाले चौथे भारतीय बनेंगे धोनी, देखें किन क्रिकेटर्स ने छुआ है ये आंकड़ा
India vs South Africa : 358 रन भी कम पड़ गए, क्रिकेट फैंस के दिलों पर भारी पड़े ये 5 ज़ख्म – जानिए मैच पलटा कैसे
ICC ODI Batsmen Ranking : रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे ‘रन मशीन’ कोहली, रोहित टॉप पर बरकरार
Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?