CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kupwara : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का खुलासा, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Kupwara : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का खुलासा, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share
Kupwara
Kupwara

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इस कार्रवाई में 5 एके-47 राइफल, 8 एके-47 मैगजीन, 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन, 660 एके-47 गोला-बारूद के राउंड, 1 पिस्तौल राउंड और 50 एम4 गोला-बारूद के राउंड जब्त किए गए।

सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर के मुश्ताकाबाद माछिल (समशा बेहक वन क्षेत्र) के सेदोरी नाला के जंगली इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक आतंकवादी (Kupwara) ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगाया गया, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जिसने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को बड़ा झटका दिया है और नागरिकों के जीवन तथा सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरों को टालने में मदद की है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के पास आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले की जांच के लिए पहुंची है, जिसका नेतृत्व एक आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस हमले में शामिल होने के संदेह में तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं, जिनकी पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई है। इन संदिग्धों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर का आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद बताया जा रहा है, जिसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है। वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफीज सईद का करीबी सहयोगी है।

सैफुल्लाह खालिद का नाम भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में सामने आया है। वह हमेशा लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता है और अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहता है। 5 अगस्त 2019 को संविधान में संशोधन कर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाने के बाद, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को कवर करने के लिए टीआरएफ का गठन किया गया था।

Keshkal Road Protest : जनता के गुस्से ने दिलाई जीत, एनएच पर पैचवर्क शुरू, जल्द पूरी सड़क बनेगी दुरुस्त
बनासकांठा हादसे के शिकार श्रमिकों के परिजनों को हर संभव सहायता: CM मोहन यादव
Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी
कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का ऐलान, कैंप में बिजली फ्री और कमेटियों को सीधे मिलेगा पैसा
जमीन से आसमान तक पाकिस्तान पर बैन! नो-फ्लाई जोन में डाले जाएंगे PAK के विमान, समुद्री जहाज भी रोके जाने की तैयारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?