CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

By Newsdesk Admin
06/09/2025
Share
Chandra Grahan 2025 Date Sutak kaal in India
Chandra Grahan 2025 Date Sutak kaal in India

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। 7 सितंबर यानी कल भारत में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

यह चंद्र ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा और ज्योतिषियों के अनुसार इसका विशेष महत्व है (Chandra Grahan 2025)।

इस बार के चंद्र ग्रहण पर 100 साल बाद पितृ पक्ष का संयोग भी बन रहा है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। (Chandra Grahan 2025 Date Sutak kaal in India)

इस बार लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में होगा।

ज्योतिषियों का मानना है कि यह ग्रहण सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव डालेगा। 

7 सितंबर की रात 8:59 बजे से चंद्रमा पर हल्की छाया पड़ना शुरू होगी, जिसे पेनब्रा स्टेज कहते हैं। सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले से माना जाएगा, यानी दोपहर 12:57 बजे से। (Chandra Grahan 2025 sutak timings)

चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9:58 बजे होगा और समापन 8 सितंबर की आधी रात 1:26 बजे होगा।

सबसे महत्वपूर्ण समय यानी पीक टाइमिंग रात 11:42 बजे रहेगी। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी।

ग्रहण के दौरान राहु का नक्षत्र शतभिषा से शुरुआत होगी और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद पर इसका समापन होगा। सूर्य, शनि और गुरु जैसे बड़े ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। राहु और चंद्रमा का साथ, रविवार का दिन और मंगल का प्रभाव इस ग्रहण को और महत्वपूर्ण बनाता है। 

Chandra Grahan 2025 When and where to watch

ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का भारत पर असर राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में भी दिख सकता है।

पूर्णिमा पर लगने वाला ग्रहण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ा सकता है। 

खासकर बाढ़, भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में तबाही के संकेत हैं। इसका असर लोगों और जानवरों दोनों पर होगा।

सूतक काल के दौरान अन्न और भोजन का त्याग करना चाहिए।

नकारात्मक कार्यों से बचें और आध्यात्मिक चिंतन करें। ध्यान, रामचरितमानस का पाठ और शिव मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।

बचा हुआ भोजन में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए। (Chandra Grahan 2025 Effect On India)

ग्रहण के दौरान केवल भगवान के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करें और गरीबों को दान दें। मंदिरों में जाकर पंडितों को वस्त्र दान करें।

गायों को घास, पक्षियों को अन्न और जरूरतमंदों को वस्त्र देने से पुण्य प्राप्त होता है। 

इस बार के चंद्र ग्रहण के दौरान पूरी सावधानी और धार्मिक उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

ज्योतिषियों का कहना है कि सूतक काल और ग्रहण का पालन करना व्यक्ति की भलाई और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

सनी देओल-सलमान खान की फिल्म में की एक्टिंग, बिग बॉस का रहा हिस्सा, 8 सालों से कहां है ये एक्टर?
‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर डिप्टी CM का तंज, बोले- कांग्रेस को खुद को बचाने की जरूरत
जन्माष्टमी पर बड़ा हादसा टला: मटकी फोड़ते समय टूटा बांस, गिर पड़ी गोविंदाओं की टोली
Patna Khan Sir Coaching Attack : खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग और तोड़फोड़, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों गुस्साए छात्र
स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?