CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हर हाल में तेजस्वी ही मुख्यमंत्री होंगे। राजद के राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने यह घोषणा की। इतना ही नहीं, लालू ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया। उधर, इंडिया गठबंधन में अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं हुई है।

Contents
  • RJD ने तेजस्वी को माना CM फेस
  • तेजी से बदल रहे समीकरण

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन अभी तक अंतिम सहमति नहीं बनी है। कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों को एक हफ्ते के भीतर अपने सीटों का नाम देने को कहा था। इसके साथ ही ये भी पूछा था कि सभी दल ये बताएं कि वो ये सीट क्यों लड़ना चाहते हैं? तेजस्वी महागठबंधन की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

RJD ने तेजस्वी को माना CM फेस

आरजेडी ने तेजस्वी को सीएम फेस प्रोजेक्ट किया है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक इस पर अपनी सहमति नहीं जताई है। सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद कांग्रेस तेजस्वी के नाम पर हामी भर सकती है। तीन दिन पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तेजस्वी से मुलाकात की थी और जल्द सीट बंटवारे की मांग की थी।

कांग्रेस ने कल यानी बुधवार को ये दावा किया था कि एक महीने के भीतर सीट शेयरिंग हो जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से उसे 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी इस बार 125-130 सीटों पर चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं। इनमें से 15-20 वो सहयोगियों को दे सकते हैं।

तेजी से बदल रहे समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. महागठबंधन और एनडीए दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं और नए दल भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। 

यह चुनाव बिहार की राजनीति में नए समीकरणों और बदलावों का संकेत दे रहा है। प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के सत्ता से बाहर होने की भविष्यवाणी की है।

Parliament Winter Session : ‘ड्रामा नहीं डिलिवरी होनी चाहिए’, शीतकालीन सत्र के लिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Nupur Sanon Engagement : कौन हैं कृति सेनन की बहन नुपूर के मंगेतर स्टेबिन बेन? 3 साल की डेटिंग के बाद हुई सगाई
BSP employee duped of Rs 38 lakh : मोटे रिटर्न का झांसा देकर एजेंट ने ऐंठी रकम
पूर्व डिप्टी CM को मिली धार्मिक सजा, धोएंंगे बाथरूम, जूता और बर्तन करेंगे साफ, गले में तख्ती डालकर सजा काटने पहुंचे
IPL से पहले इकाना स्टेडियम को 28 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, मैच पर छाए संकट के बादल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?