CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Dispute : जमीन के पैसों के लालच में उजड़ गया पूरा परिवार, सुबह खाट पर मिलीं चार लाशें

Land Dispute : जमीन के पैसों के लालच में उजड़ गया पूरा परिवार, सुबह खाट पर मिलीं चार लाशें

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। जांजगीर चांपा जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल (Land Dispute) गई, जब एक ही घर में चार लोगों की खून से सनी लाशें मिलने की खबर बाहर आई। गांव के लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी फैली, पूरे इलाके में डर और सन्नाटा छा गया। लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ दौड़ पड़े।

Contents
  • जमीन के विवाद में हुई वारदात : Land Dispute
  • सुबह काम पर पहुंचे मिस्त्री ने देखा मंजर
  • आरोपी के घर तक पहुंचा स्निफर डॉग
  • पहले भी हत्या के मामले में जा चुका जेल

गांव में चर्चा होने लगी कि आखिर परिवार के भीतर ऐसा क्या हुआ कि रातोंरात चार लोगों की जान चली गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि घर के अंदर खाट पर शव पड़े हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और जांच टीम भी गांव पहुंच गई।

जमीन के विवाद में हुई वारदात : Land Dispute

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 40 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच किसान मेदनीराम, उसकी पत्नी कांति बाई, नाती पीतांबर और मूकबधिर नातिन मोगरा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक दंपति के बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन बेचकर मिले पैसों पर कब्जा करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।

सुबह काम पर पहुंचे मिस्त्री ने देखा मंजर

जानकारी के अनुसार परिवार निर्माणाधीन मकान के पीछे बने घर में रह रहा था। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। गुरुवार सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचा तो उसने चारों को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की गई।

आरोपी के घर तक पहुंचा स्निफर डॉग

जांच के दौरान स्निफर डॉग सीधे आरोपी सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर तलाशी ली। तलाशी में हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर (Land Dispute) लिया। पुलिस का कहना है कि मेदनीराम ने करीब 8 लाख रुपये में जमीन बेची थी और उसी रकम से मकान बनवा रहा था। आरोपी उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था।

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका जेल

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि सोनसाय कश्यप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। करीब 16 से 17 साल पहले उसने अपने छोटे भाई की हत्या की थी, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। बताया जा रहा है कि उस समय पिता ने जमीन बेचकर बेटे को जेल से बाहर लाने में पैसा खर्च किया (Land Dispute) था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Cyber Cell Police Action : लूट की अनोखी साजिश: चेन छीनकर बैंक में रखी गिरवी, 80 हजार का लोन लेकर फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार
DIG SSP Durg : तपती धूप में ‘रक्षक’ बने पुलिस अफसर, भिलाई की सड़कों पर तैनात यातायात जवानों को मिले सफेद गमछे और वॉटर बॉटल; DIG/SSP की संवेदनशील पहल
​छावनी पुलिस का ‘वारंट मार’ अभियान : लंबे समय से फरार 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Dr Teejan Bai Funeral : नम आंखों से अंतिम विदाई, शिष्यों के गीतों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं
सावधान…..❗लिफ्ट लेने के बहाने बातचीत और संपर्क बढ़ा blackmail करने वाली महिला को 🛑 वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराये के घर से टिप टाप हो निकलती थी सड़कों पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surya Kumar Statue
Surya Kumar Statue : फसल बेचकर बनाया चहेते क्रिकेटर का पुतला, 1300 किलोमीटर दूर पहुंचा किसान, सूर्यकुमार ने खुद बुलाकर दिया धन्यवाद

क्रिकेट के प्रति जुनून कई बार इंसान को…

Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma…

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?