CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Valuation Update CG : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुआवजा

Land Valuation Update CG : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, किसानों को मिलेगा ज्यादा मुआवजा

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Land Valuation Update CG
Land Valuation Update CG

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता (Land Valuation Update CG) के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह संशोधन किसानों, भूमिस्वामियों और आम नागरिकों को वास्तविक बाजार मूल्य का लाभ देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Contents
  • (Land Valuation Update CG) शहरी क्षेत्रों की विसंगतियां खत्म
  • ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बड़ा लाभ
  • वैज्ञानिक मैपिंग आधारित प्रणाली
  • (Land Valuation Update CG) सीएम साय बोले

गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 के बाद गाइडलाइन दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ था, जिससे वास्तविक बाजार मूल्य और दरों में बड़ा अंतर पैदा हो गया था। इसका प्रतिकूल असर किसानों को भूमि अधिग्रहण मुआवज़े, नागरिकों को बैंक लोन और संपत्ति मूल्यांकन में उठाना पड़ रहा था।

(Land Valuation Update CG) शहरी क्षेत्रों की विसंगतियां खत्म

सरकार ने बताया कि पुराने ढांचे में एक ही सड़क, वार्ड या आसपास के क्षेत्रों में संपत्तियों की दरें अलग-अलग थीं। कई जगहों पर एक ही सड़क पर अलग-अलग दरें लागू थीं, जिससे नागरिकों को खरीदी-बिक्री व रजिस्ट्री में जटिलता का सामना करना पड़ रहा था। नई गाइडलाइन के तहत शहरी क्षेत्रों में दरों को रोड-वाइज और परिस्थितियों के अनुसार समान किया गया है। अत्यधिक कंडिकाओं को कम करके मूल्यांकन को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बड़ा लाभ

ग्रामीण इलाकों में दरों को 50% से 300% तक बढ़ाया गया है। इससे किसानों को भूमि अधिग्रहण में 3 गुना तक अधिक मुआवज़ा मिलेगा। इसके अलावा संपत्ति के विरुद्ध बैंक से अधिक लोन स्वीकृत होगा, किसानों को भूमि का यथार्थ मूल्यांकन मिलेगा, गाइडलाइन दरें अब आसानी से समझ आने योग्य होंगी।

वैज्ञानिक मैपिंग आधारित प्रणाली

वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर विभाग ने पूरी प्रक्रिया को वैज्ञानिक बनाते हुए सभी शहरों में रोड-वाइज मैपिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शे आधारित दर निर्धारण, समान मार्ग और समान परिस्थितियों के आधार पर एकरूप दरें, नई बसाहटों, कॉलोनियों और हाईवे के लिए नए मूल्य तैयार किए हैं। यह संशोधन पूरी तरह पारदर्शी, तर्कसंगत और जनहितकारी है। आगे भी राज्य में विकास, नई कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और भूमि मूल्य में बदलाव के आधार पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

(Land Valuation Update CG) सीएम साय बोले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों का वैज्ञानिक पुनरीक्षण राज्य के किसानों और नागरिकों के हित में अत्यंत महत्त्वपूर्ण कदम है। नई दरें न केवल न्यायसंगत मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगी, बल्कि भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवज़ा, संपत्ति का सही मूल्य और बैंक से अधिक ऋण दिलाने में बड़ा लाभ देंगी।

Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन
Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
IFC Nursery : गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही किसानों की आय, महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भरता की मिसाल
Kingdom Book Betting : रात के सन्नाटे में खुला डिजिटल जुए का जाल, एक गिरफ्तारी ने हिला दिया शहर
Negligence Death Raipur : रायपुर में लापरवाही की दो घटनाएं, एक मासूम और एक बुजुर्ग की गई जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen
Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान

पसरा लगाकर व्यवसाय करने वालों के अतिक्रमण हटाने…

Hyundai Bayon : दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! Creta से सस्ती नई SUV लांच, कीमत 9.99 लाख से शुरू
Hyundai Bayon : दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! Creta से सस्ती नई SUV लांच, कीमत 9.99 लाख से शुरू

कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज…

Traffic Police
Traffic Police : अतिक्रमण व नो-पार्किंग पर चला बुलडोजर, 202 वाहनों पर कार्रवाई और 15 हजार जुर्माना

यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम…

Abhishek Sharma T20 Century : ‘पता नहीं वो कौन सा क्रिकेट खेल रहे थे...’ युवी की 12 गेंद में फिफ्टी वाली चुटकी पर अभि का मजेदार जवाब
Abhishek Sharma T20 Century : ‘पता नहीं वो कौन सा क्रिकेट खेल रहे थे…’ युवी की 12 गेंद में फिफ्टी वाली चुटकी पर अभि का मजेदार जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक…

India T20 Batting : अब 35 गेंदों का शतक भी कमाल नहीं लगता! अभिषेक-वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के पीछे क्या है राज
India T20 Batting : अब 35 गेंदों का शतक भी कमाल नहीं लगता! अभिषेक-वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के पीछे क्या है राज

भारतीय टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी (India T20 Batting)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?