CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देर रात टीम तैयार कर ललित कबाड़ी के गोडाउन पर पुलिस का छापा 🛑 चोरी का तीन ट्रक कबाड़ जब्त 🛑 एसीसीयू और जामुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 🛑 फरार ललित भी मौके पर गिरफ्तार

देर रात टीम तैयार कर ललित कबाड़ी के गोडाउन पर पुलिस का छापा 🛑 चोरी का तीन ट्रक कबाड़ जब्त 🛑 एसीसीयू और जामुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 🛑 फरार ललित भी मौके पर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 17 जून। लगातार चोरी का सामान कबाड़ में खरीद रहे ललित कबाड़ी की शिकायत पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने तत्काल एएसपी ऋचा मिश्रा को ललित कबाड़ी के ठिकानों पर तत्काल छापेमारी के निर्देश दिए। देर रात एसीसीयू ने जामुल थाना टीम के साथ एक बार फिर कुरुद गोकुल धाम स्थित ललित कबाड़ी के गोदाम में छापेमारी की और यहां से लगभग तीन ट्रक चोरी का माल जब्त किया है। मौके पर मौजूद ललित कबाड़ी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि पूर्व में छापेमारी की सूचना लीक होने पर हर बार ललित कबाड़ी फरार हो जाया करता था मगर इस बार सख्त निर्देश पर छापे की सूचना कुछ चुनिंदा लोगों को ही दी गई नतीजतन दुर्ग पुलिस को न केवल चोरी का कबाड़ मिला बल्कि आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीसीयू की टीम ने देर रात जामुल पुलिस को भी मौके पर बुलाया और दोनों टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पुलिस की टीम ललित कबाड़ी के गोकुल नगर जामुल स्थित गोदाम में अचानक धमकी तो वहां रात में गाड़ियों को काटने का काम चल रहा था और पुलिस को आता देख खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत गोदाम को चारों तरफ से घेर लिया। ललित कबाड़ी के गोदाम से अवैध रूप से रखा गया भारी मात्रा में भिलाई स्टील प्लांट का सरिया, रेलवे एवं अन्य उद्योगों से चोरी किए गए एंगल और गाड़ियों के पार्ट्स को तीन ट्रकों मे लोड किया जा रहा था। इस पूरे कबाड़ को जिले से बाहर भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने पूरे अवैध कबाड़ को जब्त कर लिया। इस बार पुलिस ने इतने गुपचुप तरीके से रेड मारी की उन्हें ललित कबाड़ी भी मिल गया। उसके सामने चोरी का लोहा काटकर उसे कबाड़ में तब्दील किया जा रहा था।शिकायत थी कि ललित कबाड़ी चोरी की गाड़ियों को खरीदता है और उन्हें अपने गोदाम में काटकर दूसरे ट्रकों में लोड करके भेज देता है। एसीसीयू एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि बड़ी मात्रा में लगभग तीन ट्रक चोरी का सामान और लोहा कटिंग कर दूसरे जगह भेजने की तैयारी थी। सारा माल जब्त कर अग्रिम कार्रवाई जामुल थाना से की जा रही है। ललित कबाड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।

Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत
‘भस्मासुर’ ने बाबा, ताम्रध्वज, चौबे, डहरिया, अकबर को निपटाते हुए अंत में राजनांदगाँव जाकर स्वयं के सर पर हाथ रख दिया, छत्तीसगढ़ की राजनीति में पढ़िए कौन है वो “भस्मासुर”
रेशने आवास यादव मोहल्ला सहित और 118 जलभराव प्रभावितों को मिलेगी राहत राशि-विधायक रिकेश
Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला
भिलाई दुर्ग नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डों का 19 को तय होगा आरक्षण, शाम 4 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय दुर्ग में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण…

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम भी…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से…

Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास
Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?