CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Law and Order : कलेक्टर ने अफसरों की लगाई क्लास, बोले- कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Law and Order : कलेक्टर ने अफसरों की लगाई क्लास, बोले- कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
Law and Order
Law and Order

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी दीपावली सहित अन्य त्योहारों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था (Law and Order) दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार, सचिव व कोटवार अलर्ट मोड पर रहें (Law and Order) और प्रतिदिन ऑल ओके रिपोर्ट लें। सभी एसडीएम शांति समिति की बैठक आयोजित करें। बड़े आयोजन, जिनमें अधिक लोगों के एकत्र होने की संभावना हो, उनके लिए अनुमति लेना अनिवार्य करें। मीना बाजार या अन्य मेला आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे हुए किसानों का पंजीयन शीघ्र कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। इसी तरह डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं भौतिक सत्यापन कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में लक्ष्य के विरुद्ध पैनल स्थापना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सीएसडीसीएल के अधिकारियों को आवेदक एवं वेंडर की बैठक कराने तथा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के लाभ की जानकारी देने सम्मेलन आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अभिलेख तैयार करने और नगरीय निकायों में ठेले-गुमटियों के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने कहा। उन्होंने सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही (Law and Order) के निर्देश दिए।

बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी, सीपीग्राम्स, मुख्यमंत्री जनदर्शन, शिकायत शाखा, कर्मयोगी अभियान, रजत महोत्सव और समय-सीमा के आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Land Use Rules Chhattisgarh : जमीन के इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब बेवजह नहीं अटकेंगे विकास के काम, नियम बदलने की तैयारी
NakalI Cigarette Racket : नकली सिगरेट-गुटखा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Petrol Diesel Price :  पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव
₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?