CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Level Monitoring : हर जिले में 15 दिन फील्ड विजिट अनिवार्य, अब सेवा गुणवत्ता पर नहीं चलेगा समझौता

Level Monitoring : हर जिले में 15 दिन फील्ड विजिट अनिवार्य, अब सेवा गुणवत्ता पर नहीं चलेगा समझौता

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share
Level Monitoring
Level Monitoring

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समग्र समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आज समापन हुआ। बैठक का दूसरा दिन जिलों से आए सिविल सर्जनों की सक्रिय सहभागिता और जिलेवार चर्चा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें प्रगति, चुनौतियाँ एवं समाधान की दिशा में ठोस संवाद स्थापित हुआ।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा की गुणवत्ता और कार्यान्वयन की दक्षता को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में न्यूनतम 15 दिवस की फील्ड विजिट अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना ही प्रभावी योजना निर्माण की आधारशिला है।

कटारिया ने अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी दिखेगा जब अधिकारी व्यक्तिगत उत्तरदायित्व लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने  ABHA, eOffice, Nikshay जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का समुचित उपयोग करते हुए सेवा प्रदायगी की निगरानी, रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ीकरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की पदस्थापना को भी मरीजों की संख्या और सेवा आवश्यकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मानव संसाधनों का न्यायसंगत वितरण संभव हो सके। साथ ही, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (Aebas Attendance) का अनिवार्य उपयोग करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने वित्तीय संसाधनों के समयबद्ध और सुनियोजित उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि बजट का उद्देश्यपरक व्यय ही योजनाओं को सफल बनाता है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विधिक प्रकरणों का त्वरित और प्रभावी निराकरण प्राथमिकता से किया जाए, ताकि कार्यों में बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला और संचालक महामारी नियंत्रण डॉ सुरेंद्र पामभोई भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS), अस्पताल प्रशासन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, जीवन धारा योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, वित्तीय प्रगति, स्थापना व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सेवा की गुणवत्ता को मापने के लिए राष्ट्रीय मानकों का अनुपालन अनिवार्य है, और सभी जिले प्रदर्शन में निरंतर सुधार की दिशा में कार्य करें।

बैठक के समापन पर सभी जिलों से उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं सिविल सर्जनों ने जिला-स्तरीय समस्याओं व उनके संभावित समाधान पर विचार साझा किए। श्री कटारिया ने आश्वस्त किया कि फील्ड से प्राप्त सुझावों और चुनौतियों को विभाग द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा और जनस्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं उत्तरदायी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Migratory Bats : पाली में चमगादड़ों की मौत से फैली दहशत, मौत की वजह आई सामने
CGPSC Interview : सीजीपीएससी में 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में, कांग्रेस ने 187 कम चयन पर मांगा जवाब
Rice Millers Meeting Chhattisgarh : कलेक्टर ने राइस मिलर्स की लगाई क्लास, दिए से सख्त निर्देश
Bhoramdev Safari : घने जंगलों के बीच शुरू हुआ नया रोमांच, क्या खास है भोरमदेव जंगल सफारी में
Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ…

PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे
PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि…

Shyam Baba Temple
Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और…

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?