CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Scam Chhattisgarh : लखमा के करीबी अवधेश ने बस्तर के सात जिलों में चलाया शराब का नेटवर्क, 300 करोड़ कमाए

Liquor Scam Chhattisgarh : लखमा के करीबी अवधेश ने बस्तर के सात जिलों में चलाया शराब का नेटवर्क, 300 करोड़ कमाए

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Liquor Scam Chhattisgarh
Liquor Scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले (Liquor Scam Chhattisgarh) की जांच कर रहे ईओडब्ल्यू के निशाने पर कई और शराब कारोबारी हैं।

Contents
  • बस्तर के जिलों में फैला नेटवर्क (Liquor Scam Chhattisgarh)
  • पहले से गिरफ्त में हैं कई बड़े चेहरे

जांच में सामने आया है कि राजधानी में रायपुरा स्थित शिव विहार कालोनी निवासी अवधेश यादव पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बेहद करीबी रहा है।

उसने शराब के अवैध कारोबार से 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस रकम को उसने रायपुर के साथ ही झारखंड और बिहार (Liquor Scam Chhattisgarh) में निवेश किया।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक अवधेश यादव ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी होने का लाभ उठाया। सरकार ने शराब दुकानों में मैनपावर और प्लेसमेंट के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया था, लेकिन संचालन अवधेश खुद करता था। वह बस्तर क्षेत्र में सरकारी शराब दुकानों में ओवररेट पर शराब बिकवाता था।

पड़ोसी राज्यों से सस्ती शराब मंगवाकर उसने हर जिले में खपाने का काम किया। यहां तक कि शराब में मिलावट कर सप्लाई करने का भी आरोप है।

बस्तर के जिलों में फैला नेटवर्क (Liquor Scam Chhattisgarh)

जांच में सामने आया है कि अवधेश यादव बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों की शराब दुकानों का संचालन करता था। दुकानों में उसके कर्मचारी और सुपरविजन का काम उसके रिश्तेदार करते थे। झारखंड और बिहार से लाए गए रिश्तेदार भी दुकानों में काम करते थे।

आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी उसकी भूमिका चलती थी। वह पैसा वसूलकर अधिकारियों की नियुक्ति तय करता था।

पहले से गिरफ्त में हैं कई बड़े चेहरे

शराब घोटाले में पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, पूर्व आबकारी अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक कवासी लखमा समेत अन्य गिरफ्तार हैं। सभी रायपुर जेल में हैं। फिलहाल जांच जारी है।

DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
All India Railway Archery Championship Raipur : रायपुर में शुरू होगी 5वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता, देशभर के 12 जोन के तीरंदाज होंगे शामिल
Bharatmala Project Scam Chhattisgarh: ED की सुबह-सुबह दबिश, रायपुर–महासमुंद में 9 ठिकानों पर छापे
Chhattisgarh Liquor Scam: 50 लाख महीना, 16 करोड़ की कमाई और 530 करोड़ का नुकसान… शराब घोटाले का नया खुलासा
Shock to Raipur-Delhi air passengers : 1 जून से एयर इंडिया की दोपहर वाली फ्लाइट बंद, इंडिगो ने भी घटाई उड़ानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics: मैनपाट में BJP प्रशिक्षण शिविर, सीएम-विधायक-मंत्री पहुंचे, रातभर चलता रहा मेहमानों का स्वागत

07/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Drug Smuggling Busted: तरबूज की आड़ में 1.12 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा

28/03/2026
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

खबर Bhilai : रात 2 बजे भिलाई की चौहान ग्रीन वैली के 6th फ्लोर पर युवक किसे दे रहा फ्लाइंग Kiss, आसामाजिक तत्वों की रात-रात आवाजाही से लोग परेशान, देखिए विडियो

08/12/2024
Old Couple Marriage
अजब-गजबट्रेंडिंग

Old Couple Marriage : 95 वर्षीय दूल्हा व 90 वर्षीय दुल्हन के विवाह में आठ संतानों और पोते-पोतियों ने किया डांस

06/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?