CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Love Affair Attack : प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश…! पत्नी ने बनवाई पति की हत्या की प्लानिंग, प्रेमी फरार

Love Affair Attack : प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश…! पत्नी ने बनवाई पति की हत्या की प्लानिंग, प्रेमी फरार

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
CG Road Safety Issue
CG Road Safety Issue

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला (Love Affair Attack) ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला करवा दिया। प्रेमी ने धारदार हथियार से पति के गले, पसली और पीठ पर कई वार किए। फिलहाल घायल पति की हालत गंभीर है और उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फरार है।

बलौदाबाजार जिले सिमगा थाना प्रभारी रितेश मिश्रा के अनुसार, भवानी नगर निवासी 27 वर्षीय उमाशंकर कुंभकार पिता मदनलाल कुंभकार पर 25 अक्टूबर की रात लगभग 7:30 बजे हमला हुआ। युवक की गर्दन पर तीन और पसली व पीठ पर दो-दो बार वार किया गया है। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को तत्काल रायपुर रेफर किया गया। जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी निशा और खैरागढ़ निवासी अनुज साहू उर्फ भैय्यू के बीच विवाह से पहले से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच यह संबंध करीब दो वर्ष से चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, विवाह के बाद भी निशा अपने प्रेमी (Love Affair Attack) से फोन पर बातचीत करती रहती थी और कई बार उससे मिलने जाती थी। जब पति उमाशंकर को इसकी भनक लगी, तो उसने पत्नी के बाहर जाने पर रोक लगा दी। इसी बात से नाराज होकर निशा ने अपने प्रेमी अनुज के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

टीआई मिश्रा ने बताया कि घटना वाले दिन निशा ने अपने प्रेमी अनुज को फोन कर सिमगा बुलाया। शाम को उसने पति उमाशंकर को फोन कर बताया कि उसके एक परिचित को 200 रुपये की जरूरत है, जो बेमेतरा पुल के पास खड़ा है। जैसे ही उमाशंकर पैसे लेकर नया बस स्टैंड पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे अनुज साहू ने उस पर कैंची जैसे धारदार हथियार से गले और पसली में कई वार कर दिए। खून से लथपथ उमाशंकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद अनुज ने निशा को फोन पर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने प्रार्थी सुनील कुमार कुंभकार की रिपोर्ट पर निशा और उसके प्रेमी अनुज के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपिता निशा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी प्रेमी अनुज की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद इस खौफनाक साजिश के और भी कई पहलू सामने आ सकते हैं।

IPS Ratanlal Dangi News : यौन उत्पीड़न आरोप में फंसे IPS रतनलाल डांगी, बोले– महिला कर रही ब्लैकमेलिंग
CG Big Breaking : बलौदा बाजार हनी ट्रैप मामला : 6 माह बाद पकड़ाया मुख्य आरोपी, कई राजफास होने की संभावना, र्पूव विधायक का था बेहद करीबी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
MP: पहले पीटा, फिर सेल्समैन को टांग ले गए बदमाश; शराब दुकान में बदमाशों का तांडव- Video
Liquor smuggling in Surguja : दुकान का मैनेजर गिरफ्तार, 95 लीटर शराब जब्त
Durg Breaking : नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तीन की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार, डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, देखिए घटना को लेकर SP दुर्ग ने क्या कहा –
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

Bilaspur E-Bus Service: दिसंबर से 15 रूट पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 419 किमी दायरे में जुड़ेंगे गांव-कस्बे

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ई-बस सेवा (Bilaspur…

Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : सड़क की धूल…

NTPC Korba Breakdown: 20 घंटे बाद 3 यूनिट शुरू, 4 में अब भी उत्पादन ठप; 150 करोड़ नुकसान की आशंका

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : बिजली उत्पादन ठप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?