CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लखनऊ: कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन

लखनऊ: कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

23 अप्रैल 2025 :

Lucknow News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गवा चुके लोगों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि दी. राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘नेहरू भवन’ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मृतकों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस बर्बर हमले से स्तब्ध है. उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इस हमले के पीछे की साजिश को बेनकाब किया जाए.

अजय राय ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की. उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता दिखाने का है, न कि राजनीति करने का. अजय राय ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह घटना की पूरी निष्पक्ष जांच कराए और यह भी पता लगाए कि सुरक्षा में कहां और किस स्तर पर चूक हुई.

कल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने टूरिस्टों पर कायराना हमला किया था. इस हमले में कई लोग शहीद हुए, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था, जिसमें घात लगाकर लोगों को निशाना बनाया गया.

कांग्रेस ने आतंकवाद को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब देश में अमेरिका के उप राष्ट्रपति दौरे पर है. इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही सतर्कता बढ़ाई गई थी. बावजूद इसके, इस हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या खुफिया जानकारी का सही इस्तेमाल नहीं हो पाया या फिर कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई है.

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह न केवल हमले की जिम्मेदारी तय करे बल्कि आतंकवाद के खिलाफ ठोस और निर्णायक कदम भी उठाए. पार्टी का कहना है कि लोगों की शहादत को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही के जरिए सच्ची श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए.

UCC से बाहर रहेंगे आदिवासी समुदाय, किरेन रिजिजू ने कहा- मिलेगी परंपरा के साथ जीने की आज़ादी
थाईलैंड में एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, 156 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया
CG News : “लखपति दीदी” बनने के सपने को कर रहीं साकार 🟠 जी हां, हम बात कर रहे हैं “माँ गौरी स्व सहायता समूह” की 🟢 जहां महिलाएं बना रही हैं सीमेंट ईंट
Religious Sentiments Case: ईद जुलूस में भगवा ध्वज का अपमान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मौत के साए से बाहर निकाले गए लोग, सेना का साहसी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को…

Rajya Sabha Election 2026
Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा की 11 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान, यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल

Rajya Sabha Election 2026 :राज्यसभा की सीटों के…

Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच
Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच

मुख्य आरोपित की जगह उसके भाई को प्रकरण…

टाटा संस की लिस्टिंग पर नया मोड़, कंपनी को कई हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव; आरबीआई के नियमों के बीच बढ़ी चुनौती

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की…

Ganesh Pandal Murder
Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, बिलासपुर में युवक की मौत; 14 संदिग्ध हिरासत में

Ganesh Pandal Murder : पुलिस के अनुसार, मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?