CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lucknow Super Giants : आईपीएल के बीच ऋषभ पंत की टीम को तगड़ा झटका… फिर चोटिल हुआ ये धुरंधर गेंदबाज

Lucknow Super Giants : आईपीएल के बीच ऋषभ पंत की टीम को तगड़ा झटका… फिर चोटिल हुआ ये धुरंधर गेंदबाज

By Newsdesk Admin 24/03/2025
Share
Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

सीजी भास्कर, 24 मार्च : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की चिंताएँ बढ़ गई हैं। टीम के कुछ खिलाड़ी अभी भी चोटों से परेशान हैं, जिससे उनकी गेंदबाजी लाइन-अप कमजोर नजर आ रही है। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मुकाबला 24 मार्च (सोमवार) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कोच जस्टिन लैंगर ने पुष्टि की है कि टीम आईपीएल 2025 का अपना पहला मैच प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना खेलेगी। आवेश खान, मयंक यादव और आकाश दीप को अभी तक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (जिसे पहले एनसीए के नाम से जाना जाता था) से ‘पूर्ण फिट’ होने की मंजूरी नहीं मिली है। इसका मतलब है कि ये तीनों गेंदबाज पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, लैंगर ने पत्रकारों से कहा कि आवेश खान को सोमवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिल सकती है, जिससे वह जल्द ही टीम में शामिल हो सकते हैं।

जस्टिन लैंगर ने यह भी जानकारी दी कि मयंक यादव को फिर से चोट लग गई है। मयंक पहले से ही पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे उनकी वापसी में और देरी होने की संभावना है। लैंगर ने बताया कि मयंक को अब अपने पैर के अंगूठे में चोट लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मयंक आईपीएल 2025 के अंतिम चरण में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि मयंक आईपीएल 2025 के पहले सात मैचों से बाहर रहेंगे।

इसके अलावा, लैंगर ने तेज गेंदबाज आकाश दीप (Lucknow Super Giants) के बारे में भी अपडेट दिया। एलएसजी के कोच ने बताया कि आकाश दीप फिट होने के करीब हैं और उन्होंने अपना यो-यो टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मोहसिन खान पहले ही चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, और उनकी जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है।

ये ऑस्ट्रेलियाई भी पूरी तरह फिट नहीं (Lucknow Super Giants)

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए शार्दुल के अलावा अन्य भारतीय विकल्प भी हैं, जिनमें आकाश दीप, आकाश सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं। इस मैच में अपनी गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत करने के लिए एलएसजी को विदेशी खिलाड़ी शमर जोसेफ और स्पिन आक्रमण पर निर्भर रहना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की चोट ने भी एलएसजी के लिए चुनौतियाँ पैदा कर दी हैं, क्योंकि वह लीग में बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध नहीं हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड : निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, शार्दुल ठाकुर, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके।

You Might Also Like

India Asia Cup Squad : गिल, यशस्वी और सुदर्शन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, चयनकर्ता हुए असमंजस में

Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला

Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

इंडिया डेब्यू का इंतजार: अभिमन्यु ईश्वरन डिप्रेशन में! पिता ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल, बोले….

नक्सल प्रभावित जमीन से खेल के मैदान तक: 2 बेटियों का अंडर-15 स्टेट कैम्प में चयन…

TAGGED: delhi capitals vs lucknow live streaming, delhi capitals vs lucknow super giants, delhi vs lucknow, delhi vs lucknow playing 11, lucknow, lucknow ipl captain, Lucknow Super Giants, lucknow super giants 2025 squad, lucknow super giants final squad 2025, lucknow super giants live, lucknow super giants squad, lucknow super giants team, lucknow super giants theme song, lucknow super giants vs delhi capitals live match, lucknow supergiants, lucknow vs delhi playing 11
Newsdesk Admin 24/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Vignesh Puthur Vignesh Puthur : पिता रिक्शा चालक, लोकल मैच से आए थे मुंबई इंडियंस की नजर में… डेब्यू में धूम मचाने वाले विघ्नेश की कहानी
Next Article Shramik Panjiyan CG Shramik Panjiyan CG : निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकेंगे पंजीयन

You Might Also Like

India Asia Cup Squad
खेल

India Asia Cup Squad : गिल, यशस्वी और सुदर्शन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, चयनकर्ता हुए असमंजस में

06/08/2025
Asia Cup News 2025
खेल

Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला

03/08/2025
Yashasvi Jaiswal Century VS England
खेल

Yashasvi Jaiswal Century VS England : यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर रवि शास्त्री को पछाड़ा, भारतीय टीम ने भी बना दिया खास रिकॉर्ड

02/08/2025
खेल

इंडिया डेब्यू का इंतजार: अभिमन्यु ईश्वरन डिप्रेशन में! पिता ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल, बोले….

01/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?