CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त

ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त

By Newsdesk Admin
16/07/2025
Share

भिलाई/दुर्ग | 16 जुलाई 2025
सट्टा ऐप के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ में तेज हो गई है। मंगलवार को ईडी की टीम ने दुर्ग के जाने-माने होटल कारोबारी और रेलवे ठेकेदार विजय अग्रवाल के निवास, होटल और दिल्ली में उसके भाई के घर पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 70 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

Contents
  • सुबह-सुबह शुरू हुई कार्रवाई, पूरे दिन चली जांच
  • सौरभ आहुजा की शादी से मिले सुराग
  • सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी मुश्किलें, कई व्यापारी रडार पर
  • सट्टा ऐप से जुड़े पैसे की लेन-देन की जांच

सुबह-सुबह शुरू हुई कार्रवाई, पूरे दिन चली जांच

ईडी की टीम सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में दुर्ग के दीपक नगर स्थित विजय अग्रवाल के घर पहुंची। सुरक्षा गार्ड को पहचान पत्र दिखाकर टीम ने घर के अंदर एंट्री ली और परिजनों से जांच में सहयोग की अपील की। इसके बाद टीम ने होटल सागर, उसके मैनेजर के घर, और दिल्ली स्थित निवास पर भी छापा मारा।
दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 70 लाख रुपये कैश, कई मोबाइल डिवाइस, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए हैं।

सौरभ आहुजा की शादी से मिले सुराग

सूत्रों के अनुसार, विजय अग्रवाल का नाम ईडी की नजर में तब आया जब जयपुर में हुई सौरभ आहुजा की शादी में उसकी मौजूदगी सामने आई।
बता दें, सौरभ आहुजा पर सट्टा ऐप की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े धन को इधर-उधर करने का आरोप है। ईडी की टीम ने सौरभ की शादी समारोह पर रेड डाली थी, लेकिन वह फरार हो गया।
उस आयोजन में शामिल सभी मेहमानों से पूछताछ की गई, जिसमें विजय अग्रवाल की संलिप्तता के संकेत मिले। इसी आधार पर ईडी ने यह छापेमारी की।

सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी मुश्किलें, कई व्यापारी रडार पर

सौरभ की शादी में दुर्ग-भिलाई से करीब दर्जन भर व्यापारी भी शामिल हुए थे। ईडी को जब रेड की खबर लगी तो ये कारोबारी जयपुर से फरार हो गए।
हालांकि, ईडी के हाथ शादी समारोह के CCTV फुटेज और होटल रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड लग चुके हैं, जिनसे इनकी पहचान हुई है। जल्द ही इन सभी व्यापारियों पर भी ईडी की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

सट्टा ऐप से जुड़े पैसे की लेन-देन की जांच

ईडी के अनुसार, महादेव सट्टा ऐप के माध्यम से अर्जित काले धन को वैध कारोबारों के जरिये सफेद करने का नेटवर्क खड़ा किया गया है।
विजय अग्रवाल जैसे कारोबारी होटल और ठेकेदारी व्यवसाय के जरिए इस फंड को छुपाने में सहायक हो सकते हैं। अब ईडी इस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को खंगाल रही है।

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, डिप्टी सीएम शर्मा के निर्देश पर कड़ा एक्शन प्लान
Passenger bus overturned on National Highway : शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
Contract Payment Crisis Suicide Attempt : महासमुंद में 57 लाख की अदायगी न होने पर युवक ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दाहिना हाथ कटा; हालत नाजुक
Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश
Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SP CM Face : प्रदेश को मिलेगा महिला सीएम? पार्टी आफिस के बाहर लगे पोस्टर्स ने मचाई सियासी हलचल
SP CM Face : प्रदेश को मिलेगा महिला सीएम? पार्टी आफिस के बाहर लगे पोस्टर्स ने मचाई सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत
Crop Damage : ट्रैक्टर से रौंदी धान की फसल, किसान ने थाने में की शिकायत

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में किसान…

Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस
Umesh Patel PCC Controversy  :  उमेश पटेल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता को नोटिस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) पद…

Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर
Bhilai Attack : पिकअप हटाने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक वेंटिलेटर पर

भिलाई-3 के डबरापारा में मामूली विवाद (Bhilai Attack)…

Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित
Teacher Suspension : शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में शिक्षकों के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?