CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे

Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share
Mahadev Betting App
Mahadev Betting App

सीजी भास्कर, 18 जुलाई। महादेव आनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीवी होस्ट और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। एजेंसी ने उनके घर से बरामद 30 लाख रुपये नकद, अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन, विदेश यात्राओं और महादेव सिंडिकेट से कथित संबंधों को लेकर कई घंटे तक सवाल किए। जांच एजेंसी का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। (Mahadev Betting App)

Contents
      • ये भी पढ़ें : Liquor Scam  : शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, EOW को 22 तक रिमांड
  • पूछताछ में क्या बोलीं शेफाली : Mahadev Betting App
      • ये भी पढ़ें : Durg woman murder case : लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
  • सोशल मीडिया से बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने का आरोप
      • ये भी पढ़ें : Kusmi Rain : मूसलाधार बारिश से कुसमी डूबा, घर-दुकानों में घुसा पानी
  • 58 लाख फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट जांच के दायरे में
      • ये भी पढ़ें : Vikram-1 Launch Today : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट आज भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास
  • पिता और भाई अब तक ED के सामने पेश नहीं
      • ये भी पढ़ें : South Bihar Express : लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
  • दुबई-लंदन कनेक्शन और हवाला एंगल की जांच
      • ये भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत
  • सेलिब्रिटी प्रमोशन से बढ़ाए जाते थे यूजर्स

 

Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे
Mahadev Betting App : ED के सवालों में घिरी एक्ट्रेस शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और बेटिंग प्रमोशन पर बड़े खुलासे

 

नई दिल्ली में चल रही इस कार्रवाई के तहत ED ने बताया कि यह पूछताछ 30 मई को शेफाली बग्गा के घर पर हुई छापेमारी के बाद शुरू हुई जांच का हिस्सा है। उस दौरान एजेंसी ने 30 लाख रुपये नकद जब्त किए थे, जिसे अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन से हुई कमाई होने का संदेह जताया गया है।

 

ये भी पढ़ें : Liquor Scam  : शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, EOW को 22 तक रिमांड

 

पूछताछ में क्या बोलीं शेफाली : Mahadev Betting App

ED के अनुसार, पूछताछ में शेफाली बग्गा ने बताया कि बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन से जुड़ी डील्स उनके पिता विपिन बग्गा संभालते थे। उन्होंने यह भी कहा कि एंडोर्समेंट, कैश पेमेंट और अन्य वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी भी उनके पिता के पास थी। एजेंसी का आरोप है कि उनके इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को टेलीग्राम चैनलों पर भेजकर बेटिंग गतिविधियों से जोड़ा जाता था।

ये भी पढ़ें : Durg woman murder case : लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

सोशल मीडिया से बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने का आरोप

ED का दावा है कि PMLA के तहत दर्ज बयान में शेफाली बग्गा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रचार किया। एजेंसी के अनुसार, उन्हें यह जानकारी थी कि इस तरह का प्रचार कानून के दायरे में आता है। ED का यह भी दावा है कि घर से बरामद 30 लाख रुपये इसी प्रचार गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें : Kusmi Rain : मूसलाधार बारिश से कुसमी डूबा, घर-दुकानों में घुसा पानी

58 लाख फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट जांच के दायरे में

जांच एजेंसी के मुताबिक, शेफाली बग्गा के करीब 58 लाख फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को एक टेलीग्राम चैनल पर भेजा जाता था, जहां हजारों सदस्य मौजूद थे। ED का आरोप है कि इस चैनल पर बेटिंग टिप्स, कैश-आउट, प्रॉफिट बुक और बेटिंग ऐप्स से जुड़ी जानकारी साझा की जाती थी।

 

ये भी पढ़ें : Vikram-1 Launch Today : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट आज भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास

पिता और भाई अब तक ED के सामने पेश नहीं

ED ने शेफाली बग्गा के साथ उनके पिता विपिन बग्गा और भाई शिवांश बग्गा को भी समन जारी किया था। अधिकारियों के अनुसार, शेफाली शुरुआती तीन समन पर पेश नहीं हुई थीं, लेकिन अब लगातार दो दिन पूछताछ में शामिल हुईं। वहीं उनके पिता और भाई अभी तक एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें : South Bihar Express : लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दुबई-लंदन कनेक्शन और हवाला एंगल की जांच

जांच एजेंसी महादेव सिंडिकेट के कथित सदस्य और हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से शेफाली के संबंधों की भी जांच कर रही है। ED ने उनसे दुबई और लंदन यात्राओं, लग्जरी होटलों में ठहरने, कैश भुगतान और कथित हवाला नेटवर्क के जरिए लेन-देन को लेकर भी सवाल किए हैं।

 

ये भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत

 

सेलिब्रिटी प्रमोशन से बढ़ाए जाते थे यूजर्स

ED का कहना है कि अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स जोड़ने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटी चेहरों का इस्तेमाल किया जाता था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इसके बाद बेटिंग से अर्जित रकम को हवाला नेटवर्क, शेल कंपनियों और कई स्तर के वित्तीय लेन-देन के जरिए छिपाने की कोशिश की जाती थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है और एजेंसी अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

 

खबरें और भी हैं : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

 

खबरें और भी हैं : Sleeper Coach Bedroll Facility : अब स्लीपर कोच में भी मिलेगा बेडरोल, जानिए किराया और नियम

 

 

 

 

Golden opportunity for job in Jagdalpur : 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 305 पदों पर भर्ती, 12 मई को लगेगा विशाल प्लेसमेंट कैंप
छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता का बेटा समेत सात गिरफ्तार
AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार
मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले की तैयारी बैठक 11 को
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को मिला टाइगर रिजर्व का दर्जा, PM मोदी ने कहा- यह अद्भुत समाचार..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korea Job Fraud Case : कोरिया में नौकरी के नाम पर 13.69 लाख की ठगी, कॉन्स्टेबल की पत्नी और ससुर गिरफ्तार; भाजपा नेता फरार

Korea Job Fraud Case  : पुलिस पूरे मामले…

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?