CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Urea Fertilizer FIR  :  यूरिया कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, 4 खाद विक्रेताओं पर FIR

Mahasamund Urea Fertilizer FIR  :  यूरिया कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, 4 खाद विक्रेताओं पर FIR

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Mahasamund Urea Fertilizer FIR
Mahasamund Urea Fertilizer FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : खरीफ सीजन से पहले छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों (Mahasamund Urea Fertilizer FIR) को खाद की सुचारू और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। खाद वितरण में लापरवाही और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार के कड़े रुख के बाद, महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। यूरिया वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर जिले के 4 प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

Contents
  • इन फर्मों पर गिरेगी गाज
  • पास मशीन के बिना वितरण का खेल
  • Mahasamund Urea Fertilizer FIR बिना बिल न लें खाद

इन फर्मों पर गिरेगी गाज

उप संचालक कृषि एफआर कश्यप ने बागबाहरा और सरायपाली के उर्वरक निरीक्षकों को संबंधित फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिन विक्रेताओं पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें शामिल हैं कि मेसर्स राजेश अग्रवाल (सरायपाली), मेसर्स ओम फर्टिलाइजर (सरायपाली), आरएस ट्रेडर्स (बागबाहरा), जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स (सुनसुनिया) पर एफआइआर (Mahasamund Urea Fertilizer FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

पास मशीन के बिना वितरण का खेल

जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने 16 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच नियमों को ताक पर रखकर यूरिया का वितरण किया था। इससे पहले भी जिले के 26 निजी खाद विक्रेताओं के लाइसेंस 21 दिनों के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। कलेक्टर विनय लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में उर्वरक का वितरण अनिवार्य रूप से पॉस (PoS) मशीन के माध्यम से ही किया जाए, ताकि हर बोरी का हिसाब पारदर्शी रहे।

Mahasamund Urea Fertilizer FIR बिना बिल न लें खाद

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी जमीन के रकबे के हिसाब से ही खाद की खरीदी करें और दुकानदार से पक्का बिल जरूर मांगें। यदि कोई निजी विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया, डीएपी या अन्य खाद बेचता है, तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी (SDM), तहसीलदार या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें। शासन की इस सख्ती का उद्देश्य बिचौलियों के प्रभाव को खत्म कर सीधे किसानों को लाभ पहुंचाना है।

 

 

2500 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की भूमिका पर ईडी का बड़ा खुलासा, भूपेश बघेल का केंद्र पर तीखा हमला
SSB Lohri Celebration : आदिवासी अंचल में जली परंपरा की आग, SSB जवानों ने लोहड़ी पर बांटा उत्साह
CG Big Break : कवर्धा में फिर बवाल, युवक की संदिग्ध मौत पर भड़के ग्रामीण, एक घर को किया आग के हवाले, SP से धक्का मुक्की, गांव में तनाव के चलते 400 फोर्स तैनात, 40 ग्रामीण हिरासत में
Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव में कैलाश खेर, हंसराज रघुवंशी, आदित्य नारायण और भूमि त्रिवेदी बिखेरेंगे सुरों का जादू
गरियाबंद में चाकू की नोक पर लूट, व्यवसायी के घर आधी रात घुसे 7 नकाबपोश; 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना ले उड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Capsule Vehicle Accident 
Capsule Vehicle Accident  :  कैप्सूल वाहन की टक्कर से शराब दुकान के दो कर्मचारियों की मौत

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। बलौदाबाजार जिले के पलारी…

Panchayat CEO Transfer 
Panchayat CEO Transfer  :  जनपद CEO के तबादले के बाद अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले…

Jagdalpur Railway Station
Jagdalpur Railway Station : बस्तर की नई पहचान बन रहा जगदलपुर रेलवे स्टेशन, 34.43 करोड़ की लागत से 93% काम पूरा

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। बस्तर संभाग के सबसे…

Lightning Strike Korba
Lightning Strike Korba : आकाशीय बिजली का कहर, इमली के पेड़ पर बसे 6 साइबेरियाई पक्षियों की मौत

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

Ravi Bhagat Resignation
Ravi Bhagat Resignation : भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छोड़ी भाजपा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?