CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महोबा जिला अस्पताल की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबा इमरजेंसी वार्ड, टॉर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डॉक्टर

महोबा जिला अस्पताल की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबा इमरजेंसी वार्ड, टॉर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डॉक्टर

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 28 अप्रैल 2025 :

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में महोबा जिला अस्पताल की ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिसके बाद यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई हैं. रविवार शाम आई तेज आंधी-तूफान के बाद अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके बाद करीब 45 मिनट तक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अंधेरा पसरा रहा. डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में मरीजों की इलाज करते हुए दिखाई दिए. यही नहीं मरीजों को इंजेक्शन तक टॉर्च जलाकर दिए गए.

महोबा जिला अस्पताल की ये हालत तब है जब यहां हैवी जनरेटर मशीन उपलब्ध है. स्वास्थ्य विभाग हर माह जनरेटर के डीजल पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, बावजूद इसके तूफ़ान की वजह से बिजली कटते ही न तो जनरेटर चालू किया गया और न ही किसी वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लिया गया. जिसकी वजह से इमरजेंसी सेवाएं भी ठप हो गईं.

बिजली कटते ही इमरजेंसी में छाया अंधेरा

सबसे हैरान करने वाली तस्वीर तब सामने आई जब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ खुद मोबाइल टॉर्च जलाकर इलाज करते नजर आए. मरीजों को इंजेक्शन से लेकर अन्य उपचार भी मोबाइल की रोशनी में किया गया. अस्पताल प्रशासन की इस घोर लापरवाही का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद महोबा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

महोबा जिला अस्पताल की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबा इमरजेंसी वार्ड, टॉर्च की रोशनी में इलाज करते दिखे डॉक्टर

इस मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल से सवाल किया गया तो वो जवाब टालते नजर आए. जिम्मेदार अधिकारी न तो स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं और न ही अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं. वहीं, अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदारों ने प्रशासन पर लापरवाही और अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं. मकनियापुरा मोहल्ला निवासी आमना बताती है कि वह शाम के समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने गई थी जहां उनका इलाज अंधेरे ने ही हुआ.

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का ये हाल है कि इमरजेंसी जैसे महत्वपूर्ण वार्ड भी बिजली जाते ही अंधेरे में डूबे जाते हैं. ऐसे में अगर अंधेरे में किसी मरीज के साथ कोई गंभीर हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? जिला अस्पताल की यह बदहाल स्थिति यह बताने के लिए काफी है कि कागजों पर भले ही स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त-दुरुस्त दिखाई जाती हो, मगर हकीकत में कुछ और ही है.

Facebook Page Suspension : फेसबुक पेज सस्पेंड, सपा प्रमुख बोले, आपत्तिजनक नहीं थी पोस्ट, तेज करेंगे जमीनी लड़ाई
AIIMS Smart Card : सभी एम्स में डिजिटल भुगतान के लिए लागू हो सकता है एक स्मार्ट कार्ड
Hapur Encounter: हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल
Dhaunswas Protest : धौंसवास विवाद गहराया, फोरलेन जाम से हिला रतलाम – प्रशासन की कार्रवाई पर भड़का
Ram Mandir Trust : चढ़ावे की चोरी पर पहली बार बोले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, कहा यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?