CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल

Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana

सीजी भास्कर, 29 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग अप्रैल से महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana Registration) के लाभ के लिए फिर से पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल सकता है। प्रदेश में 21 वर्ष से अधिक उम्र की कई महिलाएं इस योजना का लाभ लेने की प्रतीक्षा कर रही हैं और आवेदन भी कर रही हैं।

हालांकि, अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं होने के कारण उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शासन महतारी वंदन योजना के पंजीकरण के लिए पोर्टल खोलने की संभावना है। इसके बाद नए लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

यह मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है (Mahtari Vandan Yojana Registration)

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से प्रश्नकाल में पूछा था कि नए लाभार्थियों के लिए पोर्टल कब खोला जाएगा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि पेंशन प्राप्त गरीब बुजुर्ग महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि पूरी क्यों नहीं दी जा रही है, क्योंकि उन्हें केवल 500 रुपए ही मिल रहे हैं। इस पर मंत्री ने उत्तर दिया कि नए लाभार्थियों के लिए विभाग द्वारा पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा।

विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया

सूत्रों के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। वर्तमान में यह प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। चूंकि नया वित्तीय वर्ष अप्रैल से शुरू होगा, इसलिए उम्मीद है कि इसी महीने विभाग नए लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए पोर्टल सक्रिय कर देगा।

लगभग 70 लाख महिलाएं हो रही हैं लाभान्वित (Mahtari Vandan Yojana Registration)

ज्ञात हो कि साय सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ वर्तमान में प्रदेश की 69,69,399 महिलाएं उठा रही हैं। हर महीने की पहली तारीख को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए जमा किए जाते हैं। यह योजना साय सरकार के गठन के एक महीने बाद शुरू की गई थी।

पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं

  1. विवाहित महिला छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदन के वर्ष की एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  3. विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

ये महिलाएं अपात्र मानी जाएंगी

  1. जिनके परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता है।
  2. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के सरकारी विभागों, उपक्रमों, मंडलों, या स्थानीय निकायों में स्थायी, अस्थायी, या संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम, द्वितीय, या तृतीय श्रेणी के अधिकारी या कर्मचारी हैं।
  3. जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक है।
  4. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, या मंडल के वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष या उपाध्यक्ष है।

CG Breaking : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला, प्रसन्न को आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, जनक पाठक भेजे गए बिलासपुर
Bastar के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर, बड़े कैडर भी शामिल, शव और हथियार बरामद
Micro Irrigation Scheme : किसानों के लिए बड़ी सौगात, 31.73 करोड़ की कोड़ेबोड़ सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी
Raipur Pitbull Attack Case: अनुपम नगर में पिटबुल का कहर, दो व्यापारियों पर हमला, मालिक पर FIR
मिर्च भरी ट्रक की बेलगाम रफ्तार, बाईक और मवेशी को ठोकर मारते एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदती पलट गई, ड्राइवर और क्लिनर फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur’s name echoed in ‘Mann Ki Baat’ : पीएम मोदी ने युवा धावक अनिमेष कुजूर की मेहनत को किया सलाम

सीजी भास्कर, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Jagdalpur-Sukma Highway accident : चलती ट्रक पर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमा यातायात

सीजी भास्कर, 31 मई। जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Balod fertilizer warehouse theft : डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस; पिछले साल भी हुई थी खाद की चोरी

सीजी भास्कर, 31 मई। मानसून आने से पहले…

First district banishment action in Raipur : आदतन बदमाश 6 जिलों से बाहर

सीजी भास्कर, 31 मई। रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली…

CG Mahasamund Ganja Seizure
CG Mahasamund Ganja Seizure : मशीनरी की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

You Might Also Like

Raipur E-Bus Project
छत्तीसगढ़

Raipur E-Bus Project : धुआं छोड़ने वाली बसों को मिलेगी छुट्टी, रायपुर में अब चलेगी ग्रीन एनर्जी ई-बस सेवा

12/10/2025
IMD Weather Update
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत 13 में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 राज्यों में होगी तेज बारिश

14/05/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनिया

सागर हत्याकांड का खुलासा: पूर्व विधायक के बेटे ने शराब पिलाकर मारी गोली, लाश पॉलीथिन में लपेटकर फेंकी..

19/03/2025
छत्तीसगढ़

Sai Cabinet Meeting Breaking : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जानिए अन्य अहम निर्णय

11/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?