CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Alert System : हैंगिंग सोलर फेंसिंग से रुकेगी हाथियों की घुसपैठ, 200 मीटर के दायरे में आते ही मोबाइल पर मिलेगी सूचना

Elephant Alert System : हैंगिंग सोलर फेंसिंग से रुकेगी हाथियों की घुसपैठ, 200 मीटर के दायरे में आते ही मोबाइल पर मिलेगी सूचना

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share
Elephant Alert System
Elephant Alert System

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। गांव में हाथियों के आने की सूचना समय पर मिले, इसके लिए वन विभाग अब (Elephant Alert System) के तहत हैंगिंग सोलर फेंसिंग लगाने जा रहा है। हाथियों के गांव के 200 मीटर के दायरे में आते ही खंभे में लगी सेंसर युक्त फेंसिंग लोगों को सतर्क कर देगी। क्षेत्र के हाथी मित्रों व ग्रामीणों के मोबाइल की घंटी बजेगी और रिकार्डिंग कॉल की तरह हाथी के आने की सूचना प्रसारित कर दी जाएगी। हाथियों को गांव तक पहुंचने से रोकने के लिए प्रत्येक पहुंच मार्ग पर खंभे लगाए जाएंगे।

दो खंभों के बीच झालर पद्धति से सोलर वायर लटकाए जाएंगे। इससे निकलने वाली रोशनी, ध्वनि व हल्की चोट से हाथी वापस लौट जाएंगे। इसके साथ ही (Elephant Alert System) मोबाइल पर सूचना ग्रामीणों तक पहुंच जाएगी। यदि कोई उग्र हाथी सिस्टम ध्वस्त कर अंदर घुस भी गया, तो समय पर सूचना मिलने से ग्रामीण सुरक्षित स्थान तक जा सकेंगे। यह सिस्टम सोलर सिस्टम व बैटरी से संचालित होगा।

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीण

25 साल से भी अधिक समय से कोरबा जिले में हाथियों की आवाजाही है। कटघोरा वनमंडल के पसान व केंदई दो ऐसे रेंज हैं, जहां 50 हाथी पिछले चार साल से जमे हैं। जंगल में भोजन की कमी के कारण हाथियों का दल गांव की ओर आता है। हाथी फसलों और कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। कई बार ग्रामीणों की भी जान हाथी ले चुके हैं। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों की मेड़ पर करंट प्रवाहित तार लगा देते हैं, जिससे कई हाथी भी अपनी जान गंवा चुके हैं। यह मानव-हाथी संघर्ष (Human-Elephant Conflict) पिछले एक दशक से जारी है।

लेमरू अभयारण्य को हाथियों के अनुकूल किया जा रहा विकसित

सरकार ने इस समस्या से निपटने लेमरू अभयारण्य तैयार किया है। इस क्षेत्र को हाथियों के अनुकूल विकसित किया जाना है। साथ ही ऐसे उपकरण भी लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें व मकान सुरक्षित रहें। लेमरू हाथी अभयारण्य में आने वाले तीन जिलों के चार वनमंडल—धरमजयगढ़, कोरबा, कटघोरा व सरगुजा—को पहले चरण में शामिल किया गया है। यहां हाथी और ग्रामीण दोनों की सुरक्षा के लिए (Elephant Alert System) लागू किया जा रहा है।

इसके लिए 109 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसमें चबूतरे, सेफ हाउस और चेतावनी उपकरणों की स्थापना शामिल है। कटघोरा डीएफओ एवं लेमरू अभयारण्य प्रभारी कुमार निशांत ने बताया कि लालपुर, लोड़ीबहरा, खुरूपारा, केंदई, पसान क्षेत्रों में इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल लेमरू अभयारण्य क्षेत्र में 200 से अधिक हाथी विचरण कर रहे हैं।

दो साल में दस ग्रामीण व पांच हाथियों की मौत

पिछले दो साल में कोरबा जिले में हाथियों की चपेट में आकर दस ग्रामीणों की मौत हुई है, जबकि पांच हाथियों की भी जान चली गई है। वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों के बीच रहने की कला सिखा रहा है। इसके लिए शिविर और नाट्य मंचन के माध्यम से हाथियों के व्यवहार और आहार के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। विभागीय कर्मचारियों को भी क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

युवक की हत्या: पैसों के विवाद के बाद दोस्तों संग रची साजिश, गमछे से गला घोंटा, फिर पार्टी कर मिटाए सबूत
मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..
Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी
राजभवन CG मंडपम में 64 शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल के हाथों अभिनंदन
Narayanpur Development Projects: वनांचल में 3.46 करोड़ की सौगात, केदार कश्यप ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?