CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mainpat Mahotsav 2026 : मैनपाट महोत्सव 2026: जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

Mainpat Mahotsav 2026 : मैनपाट महोत्सव 2026: जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

By Newsdesk Admin
16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। प्राकृतिक सौंदर्य, शीतल वादियों और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित (Mainpat Mahotsav 2026) मैनपाट महोत्सव 2026 इस वर्ष जनसहभागिता, बेहतर व्यवस्थाओं और विविध गतिविधियों के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक, खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक महोत्सव में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

महोत्सव में पहुंचे आगंतुकों ने आयोजन की भव्यता और जिला प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं की खुले दिल से सराहना की। रोहित कुमार ने बताया कि पूरे आयोजन का वातावरण उत्सवमय और जीवंत है। ग्राम पंचायत पिंडरा के नरेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष मैनपाट महोत्सव पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासी अंकित गुप्ता का कहना है कि इतने बड़े आयोजन से मैनपाट की पहचान को नई मजबूती मिली है। वहीं असगवां निवासी सोनसाय ने कहा कि पिछले वर्ष महोत्सव आयोजित नहीं हो सका था, लेकिन इस बार का आयोजन बेहद शानदार रहा और पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही, जिसने खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह (Mainpat Mahotsav 2026) पैदा किया। दुर्ग जिले से पहुंचे पहलवान सतेंद्र निषाद ने कहा कि मैनपाट का प्राकृतिक वातावरण और शुद्ध हवा खिलाड़ियों के लिए बेहद अनुकूल है। उन्होंने दंगल आयोजन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। दुर्ग की ग्रेसी पटेल और संतोषी चंद्राकर, जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया, ने भी आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बताया। जशपुर जिले की रामेश्वरी ने कहा कि मैनपाट पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र है और महोत्सव ने इसकी पहचान को और मजबूत किया है।

मैनपाट महोत्सव 2026 में अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पश्चिम बंगाल से पहली बार मैनपाट आए संजय घेठियाल ने कहा कि यहां मनोरंजन, रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला। बोटिंग, दंगल और मेले की व्यवस्थाओं ने आयोजन को खास बना दिया है। लता मलार्ज ने भी शासन और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए महोत्सव को यादगार अनुभव बताया।

महोत्सव स्थल पर सजा भव्य मेला भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र (Mainpat Mahotsav 2026) बना हुआ है, जहां देर शाम तक भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प की दुकानों पर पर्यटकों की विशेष रुचि नजर आ रही है। बोटिंग के माध्यम से पर्यटकों ने मैनपाट की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया, जबकि दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया।

मैनपाट महोत्सव 2026 सुव्यवस्थित योजना, प्रभावी प्रबंधन और व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, खेल प्रतिभाओं और पर्यटन को एक साथ प्रोत्साहित करता नजर आ रहा है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का मंच बना है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और पर्यटन संवर्धन का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।

Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर
BSNL Tower Collapse : आंधी-तूफान का तांडव! धराशायी हुआ 131 फीट ऊंचा BSNL टॉवर, 15 गांवों में छाया अंधेरा
Balod Waterlogging : लगातार बारिश से बालोद बेहाल, कई वार्ड जलमग्न, घरों में घुसा पानी 
निगम नेता प्रतिपक्ष पर विवाद, अवैध संबंध की अफवाहें, महिला की आत्महत्या की कोशिश, पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप… देखिए विडियो
Bilaspur-Delhi evening flight cancelled : यात्रियों को लौटना पड़ा वापस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hanuman Ansh Tax Free
Hanuman Ansh Tax Free : ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर बोले CM साय- फिल्म देखने के बाद होगा फैसला

Hanuman Ansh Tax Free : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों…

Elephant Attack Death
Elephant Attack Death : रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, जंगल में हुआ सामना

Elephant Attack Death : रेंजर ने बताया कि…

Workers Minimum Wage Protest
Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

Workers Minimum Wage Protest : यूनियन नेताओं ने…

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?