CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major accident in Chhindari Dam : नहाने गए तीन दोस्तों में 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी

Major accident in Chhindari Dam : नहाने गए तीन दोस्तों में 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। जिले के प्रसिद्ध रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। (Major accident in Chhindari Dam)

Contents
  • कल सर्च ऑपरेशन चलाएगी SDRF की टीम : Major accident in Chhindari Dam
  • चेतावनी के बाद भी गहरे पानी में उतर रहे

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। युवक की तलाश के लिए दुर्ग से SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम बुलाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छुईखदान के तीन युवक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घूमने के लिए छिंदारी बांध पहुंचे थे। कुछ देर बाद तीनों जलाशय में नहाने उतरे। बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद वे पानी के गहरे हिस्से की ओर चले गए। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों डूबने लगे। हादसे के दौरान दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि लक्ष्य पाल (17 वर्ष) पिता संजय पाल गहरे पानी में समा गया और फिर बाहर नहीं निकल सका।

कल सर्च ऑपरेशन चलाएगी SDRF की टीम : Major accident in Chhindari Dam

घटना के बाद दोनों युवकों ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के मुताबिक जलाशय की अधिक गहराई और सीमित दृश्यता के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग से SDRF टीम को बुलाया गया है, जो विशेष उपकरणों के साथ गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

चेतावनी के बाद भी गहरे पानी में उतर रहे

गौरतलब है कि छिंदारी बांध में पहले भी डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी और सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोग गहरे पानी में उतरने का जोखिम उठा रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। घटना के बाद किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Bhilai Swimming Pool Construction Controversy 2026: 4.93 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, गलत दिशा से नेशनल इवेंट पर संकट
घर का इकलौता चिराग बुझा, बारिश से बचने भाग रहा था घर, गिरी बिजली, मौत
Temple Theft : रात 2 बजे काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़ी और जेवर समेटे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
EVM Strongroom School Reopened: हाईकोर्ट ने खोला स्कूल का एक हिस्सा, बच्चों की पढ़ाई पर लगी रोक हटाई गई
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?