CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: होटल ट्राइटन में वेज बोलकर परोसा नॉनवेज सूप, जैन-अग्रवाल समाज में आक्रोश, मैनेजर पर भड़के लोग..

रायपुर: होटल ट्राइटन में वेज बोलकर परोसा नॉनवेज सूप, जैन-अग्रवाल समाज में आक्रोश, मैनेजर पर भड़के लोग..

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

रायपुर के VIP रोड स्थित होटल ट्राइटन में वेज सूप की जगह लोगों को नॉनवेज सूप पिला दिया गया है। जिससे नाराज जैन और अग्रवाल समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने होटल के मैनेजर को जमकर फटकार लगाई और हंगामा किया। तेलीबांधा पुलिस से सख्त एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने धर्म-आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता मनीष जैन, आयुष बजाज, आकाश अग्रवाल, मयंक गोयल और अन्य लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, 8 मार्च को तेलीबांधा स्थित होटल ट्राइटन में गए थे। वहां पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवलर एजेंट को कार्यक्रम में बुलवाया था। इस कार्यक्रम के बाद डिनर शुरू हुआ।

मैनेजर पर भड़के लोग

आरोप है कि डिनर में होटल मैनेजमेंट ने वेज सूप का टैग लगाकर नॉनवेज सूप पिला दिया। इस बात की जानकारी जब वहां पर जैन और अग्रवाल समाज के लोगों को मिली तो हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने मैनेजर को जमकर फटकार लगाई।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैनेजर पर चिल्ला रहे हैं, लेकिन वो अपनी गलती नहीं मान रहा है। होटल में काफी देर तक गया हंगामा चलता रहा।

पुलिस से एक्शन की मांग

इस मामले में तेलीबांधा पुलिस को लोगों ने लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल से भी मांग की है कि इस होटल को जांच होने के दौरान बुकिंग न दी जाए। इसके अलावा होटल के खिलाफ सख्त एक्शन हो।

इस मामले में होटल के CEO अंशुमन का कहना है कि, वेज सूप की जगह नॉनवेज पिलाने की बात गलत है। 200 लोगों के बूफे में दोनों ऑप्शन रखे गए थे। गलती से किसी ने वेज की जगह नॉनवेज सूप उठाया होगा। प्रबंधन इसके लिए माफी मांगने को भी तैयार था।

Electricity Tariff Public Hearing : बिजली टैरिफ पर जनता बोलेगी, नियामक आयोग ने जन-सुनवाई का पूरा कार्यक्रम किया जारी
Abujhmad Development : सड़क, स्कूल और नेटवर्क से बदल रही अबूझमाड़ की तस्वीर
Bodhghat Police : हर रविवार थाने पहुंचने का क्यों मिला आदेश, पुलिस की इस सख्ती से बढ़ी कई लोगों की चिंता
Ambuja mall parking news : अवैध घोषित, मिलेगी फ्री पार्किग सुविधा
जेल से निकल बाईक उड़ाने वाला शातिर चोर पकड़ाया, ढाई लाख की बाईक जब्त, एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना नेवई की संयुक्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?