CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mamta Kulkarni Statement Clarification : ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कहा, “दाऊद आतंकवादी था, बयान गलत तरीके से पेश हुआ

Mamta Kulkarni Statement Clarification : ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी, कहा, “दाऊद आतंकवादी था, बयान गलत तरीके से पेश हुआ

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Mamta Kulkarni Statement Clarification
Mamta Kulkarni Statement Clarification

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रह चुकी ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Statement Clarification) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने दाऊद को आतंकवादी नहीं बताया। अब उन्होंने इस बयान को गलत समझे जाने की बात कही है और स्पष्ट किया है कि वे दाऊद नहीं, बल्कि विक्की गोस्वामी के बारे में बात कर रही थीं।

Contents
  • अब राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं
  • करियर और विवादों की पृष्ठभूमि

गुरुवार को गोरखपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए ममता ने कहा, “मेरे शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। मैंने कहीं भी दाऊद का नाम नहीं लिया था। मैं जिस व्यक्ति की बात कर रही थी, वह विक्की गोस्वामी था। दाऊद इब्राहिम वास्तव में आतंकवादी था, और मेरा उससे कोई संबंध नहीं है।”

अब राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni Statement Clarification) ने बताया कि उनका अब फिल्म या राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह आध्यात्मिक जीवन जी रही हूं। मैं सनातन धर्म की अनुयायी हूं और किसी भी प्रकार के एंटी-नेशनल व्यक्ति से मेरा कोई रिश्ता नहीं हो सकता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका किसी अंडरवर्ल्ड डॉन से व्यक्तिगत या व्यावसायिक संपर्क नहीं रहा।

करियर और विवादों की पृष्ठभूमि

90 के दशक में ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया। करण अर्जुन, क्रांतिवीर, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी और चाइना गेट जैसी फिल्मों से वे लोकप्रिय हुईं। अपने ग्लैमर और बोल्ड किरदारों की वजह से वे इंडस्ट्री में अलग पहचान रखती थीं। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और ड्रग कारोबारी विक्की गोस्वामी (Mamta Kulkarni Statement Clarification) से जुड़ने के बाद विवादों में आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता का नाम ड्रग तस्करी मामले में भी सामने आया था और यह अटकलें थीं कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी की थी। इस रिश्ते के चलते उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और विदेश चली गईं। करीब 25 साल बाद वे भारत लौटी हैं और अब खुद को स्पिरिचुअल लीडर के रूप में स्थापित कर रही हैं। हाल ही में महाकुंभ के दौरान वे उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्हें किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य समाज को आध्यात्मिकता और सकारात्मकता के मार्ग पर ले जाना है।

Met Gala : मेट गाला में किसने मचाई सबसे ज्यादा चर्चा, हीरों से सजा लुक क्यों बना सबकी नजरों का केंद्र
India vs Sri Lanka 1st Test : गॉल टेस्ट में भारत की पारी 462 रन पर खत्म, सिराज ने पहली ही गेंदों में श्रीलंका को दिया झटका
Farah Khan : बच्चों की ग्रेजुएशन में भावुक हुईं फराह, तस्वीरों में दिखा खुशी और गर्व का खास पल
Dhurandhar Collection : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार, जानिए 13 दिनों की कुल कमाई
Dhurandhar Film Analysis : धुरंधर के बहाने प्रोपेगेंडा सिनेमा को समझें: पार्ट 1 में विलेन का वर्चस्व, पार्ट 2 में क्या बदलेगा एजेंडा?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Gambling Raid
Forest Gambling Raid : मोमबत्ती की रोशनी में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 को दबोचा

Forest Gambling Raid : दरअसल, दिवाली का त्योहार…

Raipur Non Veg Ban
Raipur Non Veg Ban : रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट पर भी प्रतिबंध

Raipur Non Veg Ban : नगर निगम ने…

Pendra Cyber Fraud
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल हैक कर महिला के खाते पर लगाई सेंध, तीन बार में उड़ाए 1.70 लाख रुपए!

Pendra Cyber Fraud : मोबाइल की छोटी-सी परेशानी…

Power Companies Recruitment 2026
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक आवेदन

Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं…

Korba Knife Attack
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?