CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mango Festival : आम महोत्सव में 200 से अधिक किस्मों एवं 56 भोगों का होगा प्रदर्शन

Mango Festival : आम महोत्सव में 200 से अधिक किस्मों एवं 56 भोगों का होगा प्रदर्शन

By Newsdesk Admin 06/06/2025
Share
Mango Festival
Mango Festival

सीजी भास्कर, 06 जून। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून, 2025 को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम के राष्ट्रीय महोत्सव (Mango Festival) का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे। इस अवसर पर आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हैं।

आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भागीदारी कर सकते हैं। महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं।

राष्ट्रीय आम महोत्सव (Mango Festival) में 6 से 8 जून तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी, लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन, चौसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है।

विशिष्ट किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत हाथीझुल, नूरजंहा, लड्डु, गुलाब खास किस्मों के उत्पादक भाग ले सकते हैं। एक्जोटिक (आयातित किस्म) की प्रतियोगिता में मियाजाकी, टॉमी एटकिन्स एवं गोल्डन नगेट्स किस्मों को शमिल किया गया है। इस अवसर पर आम से निर्मित उत्पादों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिभागी आम से निर्मित उत्पाद – नेक्टर/आर.टी.एस., शर्बत, पना, आम के अचार, आम की चटनी, आम पापड़, आमरस, जैम एवं मिठाई आदि व्यंजनों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आम महोत्सव (Mango Festival) में प्रतिभागियों हेतु आम आधारित मॉडल एवं बोनसाई, आम आधरित सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति की ओर सोसायटी की ओर से आम की पांच गुठलियाँ लाने वाले व्यक्तियों को एक उन्नत किस्म के आम का पौधा दिया जाएगा।

आयोजन के प्रथम दिवस 6 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के बाद प्रदर्शनी आम लोगों के अवलोकनार्थ तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

द्वितीय दिवस 7 जून को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक ‘‘आम उत्पादन: समस्या एवं समाधान’’ विषय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकें।

आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 8 जून को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यमियों की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।

राष्ट्रीय आम महोत्सव (Mango Festival) के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’ जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है।

राष्ट्रीय आम महोत्सव (Mango Festival) के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी न्यूनतम 5 से 10 आम प्रति किस्म के साथ भाग ले सकते हैं। आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिता में न्यूनतम 250 ग्राम आम के उत्पाद के साथ पंजीयन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। आयोजन में पंजीयन एवं प्रवेश निःशुल्क है। आयोजकों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें भाग लेकर सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार

Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार

Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़

Newsdesk Admin 06/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

Major ED action in Durg

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार

Illegal liquor racket busted in Dongargarh

Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार

Treatment in government hospitals has become a challenge

Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़

Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

30/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

30/04/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार

30/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यस्वास्थ्य

Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार

30/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?