CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Manipur Militants: मणिपुर में सुरक्षाबलों का शिकंजा कसा! पांच उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Manipur Militants: मणिपुर में सुरक्षाबलों का शिकंजा कसा! पांच उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

मणिपुर , 24 मार्च 2025 :

Manipur Militants Arrested: मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अलग-अलग अभियानों के दौरान पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए हैं और इन पर जबरन वसूली, इलीगल एक्टिविटी और उग्रवादी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं.

मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर जिले के कुम्बी तेराखोंग इलाके में छापेमारी कर ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके-पीआरओ) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान ओइनम अबुंग मेइती (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह (47) और आर के नेवी मेइती (32) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से .303 एलएमजी, दो .303 एलएमजी मैगजीन और कई गोलियां बरामद की हैं. पुलिस का कहना है कि ये उग्रवादी राज्य में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहे थे और इनकी गतिविधियों पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी.

इंफाल पूर्वी जिले में एक और उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पीआरईपीएके-पीआरओ के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान मोहम्मद ताज खान उर्फ रोमेन (37) के रूप में हुई है. ताज खान पर स्थानीय दुकानों से जबरन वसूली करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस इलाके में एक्टिव था और व्यापारियों से जबरदस्ती पैसे वसूलता था. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि संगठन के बाकी सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके.

एक अन्य छापेमारी में पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के निंगोमवम लमखाई से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के एक सदस्य शगोलशेम प्रबीन सिंह (27) को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक प्रबीन सिंह कई जबरन वसूली के मामलों में संलिप्त था और व्यापारियों से पैसे वसूलकर उग्रवादी संगठन को आर्थिक मदद पहुंचा रहा था.

आगे की कार्रवाई जारी, पुलिस कर रही जांच

मणिपुर पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए पांचों उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके संगठन की आगे की योजनाओं और नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल सके. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर संभावित खतरे और अन्य उग्रवादियों की तलाश में भी जुटी हुई हैं. अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई मणिपुर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी थी.

इंदौर में CM का बयान: ‘खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब’, BSF नेशनल पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ..
ज्वैलर की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले 22 लाख की लूट को दिया था अंजाम
Bihar News: छपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार कैदी 12 घंटे में पकड़ा गया, 3 सिपाही सस्पेंड
उस कमबख्त को पार्टी से निकालो, नहीं तो यूपी भेजो… औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर भड़के सीएम योगी
Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-पानी के साथ गिरेगा ठनका! पटना, दरभंगा सहित आज 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?