CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Encounter Weapons Seized : एलएमजी-एके-47, रॉकेट लांचर समेत 300 से अधिक हथियार बरामद

Maoist Encounter Weapons Seized : एलएमजी-एके-47, रॉकेट लांचर समेत 300 से अधिक हथियार बरामद

By Newsdesk Admin
30/08/2025
Share
Maoist Rehabilitation Program
Maoist Rehabilitation Program

सीजी भास्कर, 30 अगस्त : बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के दुर्गम जंगल और पहाड़ों में माओवादियों के साथ हुई (Maoist Encounter Weapons Seized) मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने लाइट मशीनगन (एलएमजी), एके-47 (त्रिची), इंसास राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), स्टेन गन, मोर्टार, बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), पिस्टल, कट्टा और 12 बोर बंदूक समेत 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

सूत्रों के अनुसार, कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में यह मुठभेड़ तब हुई जब माओवादी पुलिस बलों को निशाना बनाने और हथियार लूटने की मंशा से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला और (Maoist Encounter Weapons Seized) में कई माओवादी घायल होकर जंगल में भाग निकले।

सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, बम, डेटोनेटर और माओवादियों का दैनिक उपयोग का सामान मिला। अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों में आधुनिक रायफल के साथ-साथ बड़ी संख्या में देसी बंदूकें और विस्फोटक भी शामिल हैं। इससे अंदेशा है कि माओवादी आने वाले दिनों में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि 24 अगस्त से डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और आइटीबीपी (इंडियन तिब्बतन बार्डर पुलिस) की संयुक्त टीम ने लगातार बारिश और कठिन इलाकों के बावजूद कसोड़, कुमुराडी, माड़ोड़ा, खोड़पार और गट्टाकाल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान माओवादियों का छिपाया गया हथियारों का बड़ा जखीरा सुरक्षाबलों के हाथ लगा।

क्या-क्या हथियार मिले

बरामदगी में एक एलएमजी मय मैग्जीन, एक मोर्टार, एक असॉल्ट राइफल, एक एसएलआर, एक इंसास रायफल मय मैग्जीन, एक स्टेन गन मय मैग्जीन, दो 9 मिमी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस (315 बोर), आठ बीजीएल लांचर, चार 303 रायफल, चार 12 बोर बंदूक, आठ 12 बोर बैरल, 49 भरमार बंदूक, 23 बड़े बीजीएल सेल, 63 मध्यम बीजीएल सेल, 14 छोटे बीजीएल, आठ देसी हैंड ग्रेनेड, एक विदेशी हैंड ग्रेनेड, आठ तीर बम, दो बंडल कार्डेक्स वायर, 141 बंडल सेफ्टी फ्यूज समेत डेटोनेटर और अन्य सामग्री शामिल है। सुरक्षाबलों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने माओवादियों के हथियारों के नेटवर्क को गहरा नुकसान पहुँचाया है और क्षेत्र में उनकी बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया है।

Good Governance Festival in Urban Bodies : शिविर लगेंगे कल से
Risali Mayor Reservation : रिसाली में SC महिला के लिए महापौर पद आरक्षित, 40 वार्डों का भी तय हुआ समीकरण
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: सात अधिकारियों के तबादले, उपाध्याय बने दुर्ग के प्रभारी जेडी
साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?