CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mardaani 3 : जल्द रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, एक बार फिर बुराई के खिलाफ जंग लड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय

Mardaani 3 : जल्द रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म, एक बार फिर बुराई के खिलाफ जंग लड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। बालीवुड की सबसे दमदार महिला पुलिस किरदारों में शामिल सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। रानी मुखर्जी अभिनीत मर्दानी 3 (Mardaani 3) इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Contents
  • कब रिलीज होगी Mardaani 3
  • पोस्टर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
  • फिल्म की टीम

शनिवार को यशराज फिल्म्स की ओर से (Mardaani 3) का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और सख्त पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह देश में लापता हो रही लड़कियों को ढूंढते हुए अपराध और बुराई के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही हैं।

कब रिलीज होगी Mardaani 3

यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए बताया कि मर्दानी 3 (Mardaani 3) 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है—
“वो तब तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती। रानी मुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में मर्दानी 3 में वापस आ रही हैं। बचाव अभियान 30 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा।”

गौरतलब है कि (Mardaani 3) को पहले 27 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए फिल्म को पहले रिलीज करने का फैसला लिया है।

पोस्टर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किए गए Mardaani 3 के पोस्टर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “रानी इज बैक”, वहीं दूसरे ने लिखा, “इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था।” कई फैंस ने “फाइनली” लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है।

फिल्म की टीम

मर्दानी 3 (Mardaani 3) का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। मर्दानी फ्रेंचाइजी अपनी मजबूत कहानी, सामाजिक मुद्दों और रानी मुखर्जी के सशक्त अभिनय के लिए जानी जाती है। ऐसे में तीसरे भाग से भी दर्शकों को एक दमदार और झकझोर देने वाली कहानी की उम्मीद है।

एक बार फिर (Mardaani 3) के जरिए रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय बनकर बुराई के खिलाफ कानून की ताकत दिखाने आ रही हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Thalapathy Vijay Networth : फिल्मों से राजनीति तक थलपति विजय का जलवा, जानिए कितनी है संपत्ति
Pawan Singh : अब पावर स्टार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Vijay Mallya Kingfisher Calendar News : बिकिनी शूट, ट्रेनिंग और बॉलीवुड करियर, एक्ट्रेस ने विजय माल्या को लेकर किए बड़े खुलासे
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1
Dharmendra Health Update: सांस लेने में परेशानी के बाद ICU में भर्ती, अब स्थिर है स्थिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?