CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

Contents
फर्जी नंबर प्लेट से गुमराह करने की कोशिशलगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

महासमुंद। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से केलों के बीच गांजा तस्करी करते झारखंड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक से 912.760 किलोग्राम (लगभग 9 क्विंटल 12 किलो) गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन समेत कुल 4 करोड़ 66 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक वाहन के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बसना थाना क्षेत्र में पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक आईशर प्रो 2059 वाहन (AP 39 TT 4556) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में लदे केले के बीच 29 बोरियों में छिपाकर गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से सभी बोरियों को जब्त किया।

फर्जी नंबर प्लेट से गुमराह करने की कोशिश

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए वाहन में ओडिशा और उत्तरप्रदेश के फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 DJ 8517 और UP 93 CT 8365) भी लगा रखे थे, जिन्हें भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी अब्दुल नईम (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

महासमुंद पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में 72 मामलों में 5629.602 किलो गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 135 आरोपी अन्य राज्यों के हैं। पुलिस द्वारा तस्करी के नेटवर्क, सोर्स और डेस्टिनेशन पॉइंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है।

You Might Also Like

दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

एसपी भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन

कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से 5 प्रवक्ता हटाए, कहा- एक्टिव नहीं थे

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान

जांजगीर-चांपा में बारात बनी रणभूमि, ग्रामीणों से भिड़ंत में 5 घायल

Newsdesk Admin 18/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल | महासमुंद। जिले में चलाए…

दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

सीजी भास्कर 18 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला…

एसपी भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन

सीजी भास्कर 18 अप्रैल बलौदाबाजार जिले के पुलिसकर्मियों…

कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से 5 प्रवक्ता हटाए, कहा- एक्टिव नहीं थे

सीजी भास्कर 18 अप्रैल छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन…

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान

सीजी भास्कर 18 अप्रैल गरियाबंद। यात्री सुरक्षा और सड़क…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दुर्घटना बीमा क्लेम में फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज

18/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

एसपी भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन

18/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कांग्रेस ने सोशल मीडिया ग्रुप से 5 प्रवक्ता हटाए, कहा- एक्टिव नहीं थे

18/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई, 6 बसों के कटे चालान

18/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?