CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में मदरसों के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन पर भड़कीं मायावती, कहा- रवैया बदलें तो बेहतर

यूपी में मदरसों के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन पर भड़कीं मायावती, कहा- रवैया बदलें तो बेहतर

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

बसपा चीफ ने कहा है कि मदरसों (Madarsa In UP) को अवैध बतातर तोड़ना गलत है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर मायावती ने इस बात पर भी चिंता जताई कि यूपी में लगभग 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है।

बसपा चीफ ने लिखा – यूपी के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में सन 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए, किन्तु 2024-25 में मात्र 1.52 करोड़ अर्थात स्कूल दाखिला में लगभग 22 लाख की गिरावट सरकारी स्कूल व्यवस्था की ऐसी बदहाल स्थिति गंभीर व चिन्तनीय है. शिक्षा के महत्व व जरूरत पर सरकार का उचित ध्यान जरूरी है।

अपना रवैया बदले सरकार- मायावती

मायावती ने लिखा- फिर भी सस्ती व सुलभ व्यवस्था के तहत मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होने के बजाय उन्हें अवैध बता कर बंद करने का होना बुनियादी शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला गैर-जरूरी व अनुचित है। निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर है।

यूपी की पूर्व सीएम ने लिखा- वैसे तो सरकारी स्कूलों के हालात देश के अधिकतर राज्यों में काफी खराब हैं किन्तु यूपी व बिहार में यह अति-दयनीय होने से बहुजन गरीब परिवारों का बहुप्रतीक्षित विकास बाधित व इनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय, ऐसे में स्कूल शिक्षा पर ध्यान देकर इन्हें बंद करने के बजाय प्रोत्साहन जरूरी है।

बता दें यूपी में नेपाल सीमा से सटे कई जिलों में अवैध मदरसों पर एक्शन हो रहा है। कई पर बुलडोजर चले और उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. जिलों की विभिन्न एजेंसियों ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराईच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में एक्शन लिया था।

ASP Raid in Bhilai Club : देर रात झूमते मिले यंगस्टर्स, हाथ में थे जाम, देखिए विडियो
Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार
Sickle Cell Mission India : 2047 तक सिकलसेल मुक्त भारत का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ में 1.65 करोड़ जांच
दलजीत दोसांझ को अरेस्ट करो…’ फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात का विरोध, क्या बोले मौलाना?
Reel Ban : फोटो खींचने और रील बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Photos Crime
AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क

AI Fake Photos Crime :महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया…

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 :स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Bastar Police Campaign
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू

Bastar Police Campaign :ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके…

Google Fitness Tracker Launch
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब

Google Fitness Tracker Launch :Google की आधिकारिक भारतीय…

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?