CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड में ACB का बड़ा एक्शन, तमाड़ के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर को 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

झारखंड में ACB का बड़ा एक्शन, तमाड़ के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर को 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

झारखंड , 18 मार्च 2025 :

एसीबी ने तमाड़ प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चेल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उन पर पीडीएस दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप था। ग्राम पारासी के धनंजय साहू ने शिकायत की थी कि चेल ने 3000 रुपये प्रति माह रिश्वत मांगने के बाद 8 मार्च को 20 हजार रुपये की मांग की। 18 मार्च को एसीबी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा और कार्रवाई शुरू की।

तमाड़ के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर को 10000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

एसीबी ने तमाड़ प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चेल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनपर पीडीएस दुकानदारों से रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है।

बता दें कि ग्राम पारासी के धनंजय साहू, पिता स्व. बिहारी साहू ने एसीबी को लिखित आवेदन देकर सूचित किया कि इनके पैतृक गांव परसा में इनके नाम से सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान है। जिसे ये वर्ष 1989 से संचालित करते आ रहे हैं। जिसका लाइसेंस नम्बर – TA-13/89 है।

वर्तमान समय में तमाड़ प्रखंड में अभिजित चेल, जो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में है, के द्वारा जन-वितरण प्रणाली दुकान से 3000 रुपये प्रति माह अवैध रूप से रिश्वत की वसूली की जा रही है और प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चेल ने 8 मार्च को सरकारी राशन की दूकान चलाने की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

परिवादी ने रिश्वत मांगने की सूचना एसीबी रांची को दी। आवेदन के सत्यापन के बाद 18.03.25 को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अभिजित चेल को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, तमाड़ से गिरफ्तार किया गया। अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Bareilly Nikah Controversy: बेटी की शादी में भाईचारे की दावत, फिर फतवे की धमक और बिखर गई खुशियां
Wife kills husband: Barabanki में हुई पति की हत्या का सच, बेटे ने खोला राज…
Bigg Boss 20 : मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, सिंगिंग से राजनीति तक ऐसा रहा सफर
महाराष्ट्र पुलिस ने बॉर्डर से पकड़े 50 गोवंशी, कत्लखाने ले जाए जा रहे थे..
दिशा सालियान के पिता बॉम्बे HC पहुंचे, CBI जांच की मांग की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?