CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Meta का बड़ा दांव : अब Instagram, Facebook और WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स के लिए देने होंगे हर महीने पैसे

Meta का बड़ा दांव : अब Instagram, Facebook और WhatsApp के प्रीमियम फीचर्स के लिए देने होंगे हर महीने पैसे

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Meta ने भारत समेत कई देशों में अपने नए Paid Plus Subscription Plans लॉन्च कर दिए हैं। अब Instagram, Facebook और WhatsApp यूजर्स को एडवांस और एक्सक्लूसिव फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए हर महीने पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने Facebook Plus, Instagram Plus और WhatsApp Plus जैसे नए सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किए हैं। (Meta Plus Plans)

Contents
  • Instagram Plus में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
  • WhatsApp Plus में मिलेगा नया एक्सपीरियंस : Meta Plus Plans
  • जानिए प्लान्स की कीमत
  • Meta One AI Subscription भी हुआ लॉन्च
  • Meta One Plus
  • Meta One Premium : Meta Plus Plans

Meta अब सिर्फ Ads पर नहीं रहेगा निर्भर : Meta Plus Plans

अब तक Meta की कमाई का सबसे बड़ा जरिया विज्ञापन था, लेकिन नए प्लान्स के जरिए कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी फोकस कर रही है। Meta का कहना है कि प्रीमियम यूजर्स को बेहतर सोशल मीडिया एक्सपीरियंस, ज्यादा विजिबिलिटी और खास फीचर्स दिए जाएंगे।

Instagram Plus में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Instagram Plus सब्सक्राइबर्स को कई नए और एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इनमें सीक्रेट स्टोरी प्रीव्यू, स्टोरी रीवॉच काउंट, एनिमेटेड सुपर हार्ट्स, कस्टम ऐप आइकन और स्पेशल बायो फॉन्ट शामिल हैं।इसके अलावा यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एक्टिव रख सकेंगे और हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट भी कर पाएंगे, जिससे उसकी विजिबिलिटी बढ़ेगी। इतना ही नहीं, यूजर्स बिना फॉलोअर्स के फीड में दिखे सीधे अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स पर पोस्ट भी कर सकेंगे।

WhatsApp Plus में मिलेगा नया एक्सपीरियंस : Meta Plus Plans

WhatsApp Plus प्लान खास तौर पर मैसेजिंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने पर फोकस करेगा। इसमें यूजर्स को कस्टम थीम्स, यूनिक रिंगटोन्स, प्रीमियम स्टिकर्स और एडिशनल पिन्ड चैट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।साथ ही एडवांस्ड लिस्ट कस्टमाइजेशन टूल्स भी दिए जाएंगे, जिससे चैट मैनेजमेंट पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

जानिए प्लान्स की कीमत

Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपए प्रति महीना रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus प्लान के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपए हर महीने खर्च करने होंगे।हालांकि भारत में इन प्लान्स की आधिकारिक कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Meta One AI Subscription भी हुआ लॉन्च

Meta ने AI यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए Meta One Subscription Plan भी पेश किया है। इसके तहत दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं।

Meta One Plus

इस प्लान की कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 775 रुपए प्रति महीना होगी। इसमें यूजर्स को इमेज और वीडियो जनरेशन के साथ लंबे AI टास्क्स की सुविधा मिलेगी।

Meta One Premium : Meta Plus Plans

इस प्रीमियम प्लान की कीमत 19.99 डॉलर यानी लगभग 1939 रुपए प्रति महीना रखी गई है। इसमें ज्यादा यूसेज लिमिट और एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे।

Now talk secrets with Meta AI : WhatsApp लाया Incognito Chat, चैट खत्म होते ही मैसेज गायब
Jio Recharge Plan : 239 रुपये में 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS
Google AI vs China AI : AI की जंग में किसका होगा दबदबा? Elon Musk की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेक दुनिया की हलचल
“बस संगवारी एप” घर बैठे यात्रियों को देगा बस रूट की जानकारी, रायपुर में प्राकृतिक गैस का कार्य जोरों पर, जल्द पाइप लाइन के जरिए घरों में जलेंगे चूल्हे
Bharat Taxi Service: नए साल से सस्ती राइड, ड्राइवरों की कमाई होगी मजबूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?