CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़

MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़

By Newsdesk Admin 18/11/2025
Share
MGNREGA Poultry Shed
MGNREGA Poultry Shed

मनरेगा योजना (MGNREGA Poultry Shed) ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ करने में कितनी प्रभावी है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम पंचायत कोदवा के हितग्राही भूलू के रूप में सामने आया है। मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत 1.13 लाख रुपए की लागत से बने पक्के मुर्गी शेड ने न सिर्फ उनकी आय में वृद्धि की है, बल्कि कृषि कार्य में भी अतिरिक्त लाभ प्रदान किया है।

भूलू पहले से ही मुर्गी पालन करते थे, लेकिन अस्थायी शेड होने के कारण बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में मुर्गियों की सुरक्षा और उत्पादन क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती थी। दाने का संरक्षण चुनौतीपूर्ण था और चूजों की मृत्युदर भी अधिक रहती थी। मनरेगा के तहत पक्का शेड बन जाने से मुर्गियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा है।

पक्का शेड निर्माण (MGNREGA Poultry Shed) के बाद भूलू ने 500 चूजे 25 रुपये प्रति नग की दर से खरीदे। इनमें से 60 चूजों को उन्होंने 600 रुपये प्रति नग की दर से बेच दिया, जिससे उन्हें उल्लेखनीय आमदनी प्राप्त हुई। वर्तमान में 150 से 200 चूजे अच्छी वृद्धि पर हैं। इस संपूर्ण प्रक्रिया से अब तक भूलू को लगभग ₹36,000 की आय प्राप्त हो चुकी है। पक्के शेड की संरचना के कारण चूजों की मृत्युदर में भारी कमी देखी गई है, जिससे उनकी आय और स्थिर हुई है।

विशेष रूप से मुर्गियों के पिट्स का उपयोग जैविक खाद के रूप में किया जा रहा है, जिससे भूलू को कृषि कार्य में भी अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। यह खाद खेतों में मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में सहायक है।

वर्तमान आय और स्थिर उत्पादन को देखते हुए भूलू ने शेड का विस्तार करने के लिए समीप की भूमि खरीदने की योजना भी बनाई है। मनरेगा से निर्मित यह पक्का शेड हितग्राही के लिए आत्मनिर्भरता, आय वृद्धि और आजीविका स्थायित्व का मजबूत आधार बनकर उभरा है। यह उदाहरण दर्शाता है कि मनरेगा योजनाएं न केवल रोजगार प्रदान करती हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 18/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?