CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MI vs RCB Raipur Match : 10 साल बाद रायपुर में IPL का महामुकाबला, बारिश के साये में भिड़ेंगे MI और RCB

MI vs RCB Raipur Match : 10 साल बाद रायपुर में IPL का महामुकाबला, बारिश के साये में भिड़ेंगे MI और RCB

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
MI vs RCB Raipur Match
MI vs RCB Raipur Match

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर आईपीएल (MI vs RCB Raipur Match) के रोमांच में डूबने जा रही है। करीब 10 साल बाद शहर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले का आयोजन होने जा रहा है, जहां रविवार शाम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Contents
  • रायपुर की पिच पर चेज करने वाली टीमों का दबदबा
  • रोहित शर्मा और बुमराह ने किया खास अभ्यास
  • सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम
  • स्टेडियम में ये सामान नहीं ले जा सकेंगे दर्शक

मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया, लेकिन शनिवार शाम हुई बारिश के कारण खिलाड़ियों को बीच में ही प्रैक्टिस रोकनी पड़ी। मौसम विभाग ने रविवार शाम को भी हल्के मौसम बदलाव और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि भारी बारिश की संभावना कम मानी जा रही है और मुकाबले के प्रभावित होने के आसार नहीं हैं।

रायपुर की पिच पर चेज करने वाली टीमों का दबदबा

रायपुर (MI vs RCB Raipur Match) में अब तक खेले गए आईपीएल मुकाबलों के आंकड़े बताते हैं कि यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। अब तक हुए 6 मुकाबलों में 4 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

बारिश के बाद पिच और आउटफील्ड में हल्की नमी रहने की संभावना है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है ताकि शुरुआती परिस्थितियों का फायदा उठाया जा सके। वहीं मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रोहित शर्मा और बुमराह ने किया खास अभ्यास

मुंबई इंडियंस (MI vs RCB Raipur Match) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी की और कई आक्रामक शॉट्स लगाए। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रनअप, फिटनेस और गेंदबाजी रणनीति पर विशेष अभ्यास किया। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम पूरी तरह मुकाबले पर फोकस कर रही है। उन्होंने रायपुर की परिस्थितियों और यहां दर्शकों से मिले समर्थन की तारीफ भी की।

सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम

मुकाबले को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। स्टेडियम परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी और दर्शकों को वैध टिकट या पास पर ही प्रवेश मिलेगा। पुलिस ने ट्रैफिक रूट मैप भी जारी किया है ताकि मैच के दौरान जाम की स्थिति न बने। दर्शकों के लिए स्टेडियम में कई सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

स्टेडियम में ये सामान नहीं ले जा सकेंगे दर्शक

हथियार
बड़े बैग
कैमरा
लेजर लाइट
पटाखे
हॉकी स्टिक
धारदार वस्तुएं

IPL 2025 RCB : आरसीबी के माथे से हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग या फिर दोहराएगा इतिहास, डराने वाले हैं फाइनल्स के रिकॉर्ड
Tour De Balodabazar 2025 : टूर दे बलौदा बाजार साइक्लोथॉन 2025, पचास Km रूट पर 924 साइक्लिस्ट, भव्य आयोजन
India vs South Africa ODI: रायपुर में टीमों की एंट्री से पहले ही क्रिकेट फीवर चरम पर, प्रैक्टिस सेशन आज, सुरक्षा और टिकट दोनों पर हाई अलर्ट
Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम के 4 स्पिनर्स का तोड़ तैयार… फाइनल में न्यूजीलैंड करेगा ये काम
Tilak Varma Century : तिलक का ‘अहमदाबाद’ विजय, 45 गेंदों में तूफानी शतक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग
RTI Recovery Case : RTI के नाम पर वसूली का आरोप, सरपंच संघ ने FIR की मांग

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पंचायत प्रतिनिधियों से…

Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा
Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा

कभी ग्रामीणों की आवाजाही और खेती-किसानी (Tadpala Village)…

Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा
Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा

अबूझमाड़ के बिनागुंडा गांव में नक्सलवाद (Abujhmarh Flag…

Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत
Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथी के हमले…

Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?