CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Midnight Firing Korba : व्यापारी के यहां आधी रात फायरिंग, यूपी के शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Midnight Firing Korba : व्यापारी के यहां आधी रात फायरिंग, यूपी के शूटर समेत तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Midnight Firing Korba
Midnight Firing Korba

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। कटघोरा के कसनिया में रहने वाले व्यापारी सिकंदर मेमन के घर के बाहर बुधवार को देर रात को बाइक सवार कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान लोगों ने भाग रहे एक आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपने तीन और साथियों का नाम उगला, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 10 हजार की सुपारी दिए जाने पर गोली चलाने की भी जानकारी दी, (Midnight Firing Korba) जिससे मामले में और बड़ी साज़िश के संकेत मिल रहे हैं।

बुधवार की देर रात दो बाइक में तीन बदमाश सिकंदर मेमन के घर के सामने से गुजरते हुए फायरिंग की। इस दौरान भागते वक्त उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से आया शूटर दुर्गेश पांडेय को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि कोरबा में रहने वाले शक्ति सिंह नामक युवक ने उसे 10 हजार रुपये में सुपारी दी थी, (Shot For Hire Korba) इस दौरान उसके साथ हर्ष सिंह व सुपारी देने वाला शक्ति सिंह भी सवार थे। पुलिस ने हर्ष सिंह व उन्हें रहने के लिए जगह देने वाले अविनाश जांगड़े को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शक्ति सिंह फरार हो गया है।

व्यापारी के भतीजे ने किया है हिंदू युवती से विवाह

सिकंदर मेमन के भतीजे तौसीफ ने कटघोरा में रहने वाली एक हिंदू युवती से निकाह किया था। वहीं, युवती के स्वजन ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसके बाद युवती को बरामद कर स्वजन के हवाले कर दिया था। तब 15 मई को बिलासपुर हाई कोर्ट में तौसीफ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दर्ज की थी। कोर्ट ने विवाह राजिस्ट्रार दफ्तर में विवाह पंजीयन कराने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में युवती बालको के वनसखी स्टाफ सेंटर में रह रही है। मेमन परिवार का आरोप है कि युवती के स्वजन के इशारे पर हिंदूवादी संगठन ने गोली चलवा कर दहशतगर्दी की है।

फेसबुक में किया था ऐलान, लव जिहादी को बख्शेंगे नहीं

तौसीफ के हिंदू लड़की से विवाह के मामले को हिंदूवादी संगठनों ने लव जिहाद बताते हुए पहले जमकर विरोध किया था। मास्टरमाइंड शक्ति सिंह कोरबा में एक राजनीतिक पार्टी में पदाधिकारी होने के साथ हिंदूवादी संगठन से भी जुड़ा हुआ है, (Korba Firing Investigation) कुछ दिनों पहले ही उसने फेसबुक में लव जिहाद के विरुद्ध आवाज उठाते हुए कहा है कि ऐसा जो भी करेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और उनकी सोशल व फोन कनेक्शन की पड़ताल कर मामले के असली षड़यंत्र के सुराग तलाश रही है।

Multi Layer Farming : मल्टी लेयर खेती से चमकी किसान की किस्मत
Stern action against 205 cows crammed into a cowshed : हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
GST Exam : पदोन्नति परीक्षा में अंकों ने खड़े किए बड़े सवाल, ननकीराम कंवर ने फिर प्रधानमंत्री से की जांच की मांग
मेडिकल छात्रा उत्पीड़न केस: डॉ. आशीष सिन्हा को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत
Eid ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च? चांद दिखने पर तय होगी ईद, जानिए कब मनाया जाएगा यह बड़ा पर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल
Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल

सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में…

Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

करीब तीन साल से अधूरा पड़ा पुल अब…

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?