CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर : बंद कराने सड़़कों पर निकले कांग्रेसी, विरोध में गृहमंत्री शर्मा का पुतला फूंकने की तैयारी, दुर्ग भिलाई फिलहाल बेअसर, बेमेतरा में घूम घूम करवा रहे बंद

छत्तीसगढ़ बंद का मिला-जुला असर : बंद कराने सड़़कों पर निकले कांग्रेसी, विरोध में गृहमंत्री शर्मा का पुतला फूंकने की तैयारी, दुर्ग भिलाई फिलहाल बेअसर, बेमेतरा में घूम घूम करवा रहे बंद

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। कबीरधाम के लोहारी डीह कांड के विरोध में आज कांग्रेसी छत्तीसगढ़ बंद कराने के लिए सड़कों पर निकले हुए हैं। इस बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।

रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़कों पर मौजूद हैं और कुछ ही देर में वे जयस्तंभ चौक पर गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेंगे। कवर्धा में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हुए हैं। इक्के-दुक्के खुली दुकानों को बंद करवा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेसी पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शहर की सराफा लाईन से लेकर बस स्टैंड, मेन मार्केट और रायपुर रोड की सभी दुकानें बंद हैं। आपातकालीन सुविधाएं, मेडिकल दुकानें और इक्के- दुक्के दुकानें ही खुली हैं।

बस्तर में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां पर गांधीवादी तरीके से बंद का आह्वान किया गया है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। बस्तर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस बीच सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।

बेमेतरा में भी कांग्रेसी शहर में घूम-घूमकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करवा रहे हैं। जिला अध्यक्ष बंशी पटेल दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ बंद कराने निकले हुए हैं। नगर पंचायत नवागढ़ में लोंगों ने स्वस्फूर्त प्रतिष्ठान बंद किया है। बड़े दुकानों से लेकर ठेले वालों ने भी आज दुकाने बंद कर रखा है।

दुर्ग भिलाई में कुछेक दुकानें बंद हैं जबकि अधिकांश दुकान खुली हुई हैं। आपको बता दें कि 14 सितंबर को कवर्धा के लोहारडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के शख्स की लाश गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के जंगल में पेड़ से लटकती हुई मिली। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकान को घेर लिया।

उसके बाद रघुनाथ साहू के परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों से मारपीट करने लगे और घर को आग के हवाले कर दिया.आगजनी की इस घटना में रघुनाथ साहू के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पूर्व सरपंच की मौत हो गई। गांव में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस फोर्स को बुलाया गया। मामले में पुलिस 69 लोगों को गिरफ्तार किया और 160 पर केस दर्ज किया। गिरफ्तार 69 लोगों में विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू की बुधवार को कस्टडी में मौत हो गई।

Sarkari Naukri : 10वीं और ITI युवाओं को गोल्डन चांस, आ गई 902 वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिल रही नौकरी
BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Teacher पत्नी को पति ने कह दिया “मोटी मरती क्यों नहीं..? बदसूरत हो, सरकारी नौकरी की वजह से साथ हूं” पति के ऐसे तानों से परेशान शिक्षिका फंदा बना झूल गई, छ: महीने बाद हुई गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?