CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वाटर स्प्रिंकल से शहर में चौक चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं को विधायक रिकेश ने साफ कर किया माल्यार्पण, कहा – “परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रही है स्वच्छता”

वाटर स्प्रिंकल से शहर में चौक चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं को विधायक रिकेश ने साफ कर किया माल्यार्पण, कहा – “परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रही है स्वच्छता”

By Newsdesk Admin
01/10/2024
Share

🟦 शकुंतला विद्यालय, गर्ल्स स्कूल, वैशाली नगर महाविद्यालय, पावर हाऊस, कैम्प क्षेत्र के अनेक आयोजनों में हुए शामिल

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता‘ के तहत आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को जल से नहलाकर कर आस-पास के लोगों को नियमित सफाई करने का आह्वान किया। आज सुबह से श्री सेन ने विधानसभा की विभिन्न स्कूल और कॉलेज पहुंच कर स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में लोगों को भागीदारी के लिए एकजुट किया और ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

Oplus_131072

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्वच्छता परंपरागत रूप से हमारे स्वभाव और संस्कार में रही है। विगत 17 सितम्बर से प्रारंभ ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरूक करने और जन भागीदारी बढ़ाने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के कार्यों से जोड़ने आज छत्तीसगढ़ के 1800 स्कूलों, 105 कॉलेजों तथा 45 आईटीआई व इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब पांच लाख लोगों को शपथ दिलाई जा रही है वहीं स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक लोगों की सार्वजनिक भागीदारी के साथ 19.70 लाख से अधिक कार्यक्रम पूरे किए गए हैं। लगभग 6.5 लाख स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का कायाकल्प किया गया है।

श्री सेन ने आज पावर हाऊस स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, वैशाली नगर महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद और कैम्प-2 लिंक रोड जलेबी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को वाटर स्प्रिंकल से साफ कर उन पर माल्यार्पण किया। श्री सेन शकुंतला विद्यालय राम नगर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर, शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर सहित अनेक स्थलों पर आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे और वहां सफाई कर लोगों से इस अभियान में स्वत: जुड़ने का आह्वान किया।

सभी कार्यक्रमों में विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता शपथ का सामूहिक वाचन कर लोगों को संकल्पित करवाया। जिस शपथ का आज वैशाली नगर विधानसभा के सभी कार्यक्रमों में वाचन कर हजारों विद्यार्थी, युवा व आम नागरिकों ने संकल्प लिया, वह इस प्रकार थी – “महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेता हूँ कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा। मैं न गंदगी करूँगा न किसी और को करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं आज जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊँगा। वे भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।”

देवी-देवताओं का अपमान, सोशल मीडिया पर वीडियो, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिलासपुर में जुआ खेलते 21 लोग गिरफ्तार:सेमरताल फार्म हाउस से 17 और स्कूल परिसर से 4 जुआरी पकड़े, 1.13 लाख रुपए जब्त
नौकरी की तलाश है तो 16 अक्टूबर को पहुंचे दुर्ग, आठवीं पास, नार्मल इंग्लिश जानकार 50 महिलाओं की लगेगी JOB, प्लेसमेंट कैम्प में यह दस्तावेज होंगे जरूरी
Bhilai Satta : संडे मार्केट में सट्टा खिलाते 68 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार; पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, नगद और सट्टा पट्टी जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Husband Assaults Wife : चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा,जंगल में छोड़कर भागा ; पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

Surajpur Husband Assaults Wife  : महिला ने अपने…

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pendra Bullet Bike Accident : पुलिस ने शव…

Harish Kawasi Targets BJP : सुकमा में हरीश कवासी का भाजपा पर निशाना, बोले- आदिवासियों के हितों की हो रही अनदेखी

Harish Kawasi Targets BJP : सभा के दौरान…

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?