CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MNREGA Success Story : डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, ग्रामीण का सपना हुआ साकार

MNREGA Success Story : डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, ग्रामीण का सपना हुआ साकार

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
MNREGA Success Story
MNREGA Success Story

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर। ग्राम पंचायत जाटा के बहेराडीह के दुलार सिंह खेत में एक डबरी (MNREGA Success Story) बनाने से ही खेती और पशुपालन में हुई बढ़ोतरी का जीवंत उदाहरण बन गए हैं। दुलार सिंह ने यह डबरी भी मनरेगा योजना (MNREGA) के माध्यम से बनवाई है।

ग्रामीण जीवन का आधार सदैव कृषि और पशुपालन रहा है, परंतु इन दोनों ही कार्यों की आत्मा जल (Water Conservation) है। यदि जल की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वयं सशक्त हो जाती है। इसी सोच को दुलार सिंह ने साकार रूप दिया है।

डबरी निर्माण से पहले दुलार सिंह को अपने खेतों की सिंचाई (Irrigation Management) के लिए जल की कमी रहती थी, जिससे सीमित फसल ही ले पाते थे। इसके अलावा बतख पालन, मछली पालन एवं धान की खेती की सिंचाई करने के लिए हमेशा पानी की कमी को महसूस करते आ रहे थे। ऐसे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA Project) के माध्यम से ग्राम पंचायत जाटा में दुलार सिंह के खेत पर डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।

इस कार्य के लिए 2.14 लाख की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई, जिसका कार्य प्रारंभ होकर जून 2024 में पूर्ण हुआ। इसमें कुल 380 मानव दिवसों के सृजन से 37 श्रमिक परिवारों को 92,577 रुपये की मजदूरी प्राप्त हुई। इससे न केवल रोजगार सृजन हुआ बल्कि जल संरक्षण (Water Harvesting) और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई।

अब डबरी में वर्षा जल के संचयन से खेतों की सिंचाई वर्षभर सुचारू रूप से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने मत्स्य पालन (Fish Farming) और पशुपालन शुरू किया, जिससे अतिरिक्त आमदनी का स्रोत भी बना।

जांजगीर-चांपा जिले के दुलार सिंह बताते हैं कि मनरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण से अब मेरी खेती सिंचित हो रही है। इससे धान के साथ-साथ मेड़ों पर सब्ज़ियाँ भी उगा पा रहा हूँ। डबरी में रोहू एवं पंगास मछली के बीज डाले गए हैं। आगामी माह में मछलियाँ एक किलो तक होने पर वे बाजार में बिक्री करेंगे, जिससे अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगी। दुलार सिंह अपने निर्मित डबरी के मेंड़ पार पर हल्दी एवं तिल की फसल लगा रहे हैं, जिसका उपयोग घर के लिए करेंगे।

मत्स्य पालन और पशुपालन से घर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ग्राम पंचायत सरपंच एवं रोजगार सहायक ने बताया कि इस कार्य से गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली है। ग्रामीण अब अपनी भूमि पर जल संरक्षण (Water Storage Structure) संरचनाएँ बनवाने हेतु आगे आ रहे हैं। यह डबरी निर्माण कार्य न केवल दुलार सिंह के जीवन में स्थायी आजीविका का आधार बना है, बल्कि यह मनरेगा के उद्देश्य — रोजगार के साथ स्थायी संपत्ति निर्माण — का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

Fire breaks out in a closed house : मस्तूरी क्षेत्र के9 घर प्रभावित लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान
Sirpur UNESCO World Heritage : यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनने जा रही है विश्व धरोहर
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश
स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार की आशंका में की सघन जांच…
फर्जी हस्ताक्षर कर किसान के खाते से 8 लाख निकाले:14 दिन के अंदर 4 बार लेन-देन हुए; बैंक कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?