CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mohan Maravi Grih Pravesh : मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस”, मोहन ने कहा – “मोदी जी ने

Mohan Maravi Grih Pravesh : मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस”, मोहन ने कहा – “मोदी जी ने

By Newsdesk Admin 04/05/2026
Share
Mohan Maravi Grih Pravesh
Mohan Maravi Grih Pravesh

सीजी भास्कर, 04 मई : कबीरधाम जिले (Mohan Maravi Grih Pravesh) के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण मोहन मरावी के सादे निमंत्रण को स्वीकार कर उनके नए पक्के घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शिरकत की।

Contents
ग्रामीण की सादगी और मुख्यमंत्री का अपनत्वभावुक कर देने वाला संवादश्रम और संकल्प से बना आशियानामुख्यमंत्री ने की आत्मनिर्भरता की सराहना

ग्रामीण की सादगी और मुख्यमंत्री का अपनत्व

ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी (Mohan Maravi Grih Pravesh) के नए पक्के घर का आज गृह प्रवेश था। जब उन्हें मुख्यमंत्री के गांव में होने की जानकारी मिली, तो वे सीधे उनके पास पहुंचे और अपने घर आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इस प्रेम भरे अनुरोध को सहजता से स्वीकार किया और उनके घर पहुंचकर नारियल फोड़ा व दीप प्रज्वलित कर विधिवत गृह प्रवेश की रस्म संपन्न कराई।

भावुक कर देने वाला संवाद

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए मोहन से पूछा—“आवास कोन भेजिस?”। इस पर मोहन ने उत्तर दिया—“मोदी जी ने”। यह छोटा सा संवाद दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का लाभ सीधे लोगों के जीवन में विश्वास का संचार कर रहा है।

श्रम और संकल्प से बना आशियाना

मोहन मरावी (Mohan Maravi Grih Pravesh) ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि और उनके स्वयं के परिश्रम से तैयार हुआ है। पहले उनका घर कच्चा था, लेकिन वर्ष 2024–25 में आवास स्वीकृत होने के बाद उन्होंने स्वयं ईंट बनाकर चार कमरों का सुदृढ़ घर खड़ा किया। उन्हें योजना की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई, जिसका उन्होंने सही उपयोग कर परिवार के लिए एक सुरक्षित पक्का घर बनाया।

मुख्यमंत्री ने की आत्मनिर्भरता की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने घर की गुणवत्ता और मोहन की मेहनत की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि जब शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तभी विकास का वास्तविक स्वरूप सामने आता है। उन्होंने पूरे परिवार को नए घर की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You Might Also Like

Mahila Congress may get a new president by the end of May : दो नामों में मुकाबला, संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत

Major reshuffle in the school education department : 350 से अधिक तबादले, मैनुअल आदेश जारी

Shri Ram Care Hospital : अस्पताल में आरक्षक की मौत पर बवाल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Sushasan Tihar Kabirdham : जमीन पर भोजन, जमीन पर फैसला, मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

Chhattisgarh Weather Alert : तपेगी नहीं धरती, बरसेंगे बादल, 5 दिनों तक बारिश और ओले का अलर्ट

Newsdesk Admin 04/05/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPL News : आईपीएल खबर में आरसीबी को बड़ा झटका, अचानक क्यों टीम छोड़कर लौटे स्टार खिलाड़ी

सीजी भास्कर, 04 मई । मैच से पहले…

LPG Consumption : एलपीजी खपत में अचानक गिरावट क्यों आई, अप्रैल के आंकड़ों ने क्या दिखाया असर

सीजी भास्कर, 04 मई । शहर से लेकर…

Election Result : चुनाव परिणाम पर नेताओं की प्रतिक्रिया, किसे मिला श्रेय और किसने क्या कहा

सीजी भास्कर, 04 मई । मतगणना के बीच…

Python Snake : अजगर सांप के साथ मिले दर्जनों अंडे, अचानक क्यों मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 04 मई । गोपालगंज के सासामुसा…

IPL Update : आईपीएल अपडेट में बड़ा सवाल, धोनी की वापसी पर क्या संकेत और रोहित को लेकर क्या फैसला

सीजी भास्कर, 04 मई । मैच से पहले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Mahila Congress may get a new president by the end of May : दो नामों में मुकाबला, संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत

04/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यशिक्षा

Major reshuffle in the school education department : 350 से अधिक तबादले, मैनुअल आदेश जारी

04/05/2026
Shri Ram Care Hospital
छत्तीसगढ़

Shri Ram Care Hospital : अस्पताल में आरक्षक की मौत पर बवाल, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

04/05/2026
Sushasan Tihar Kabirdham
छत्तीसगढ़

Sushasan Tihar Kabirdham : जमीन पर भोजन, जमीन पर फैसला, मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

04/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?