CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Diwali Bonus Chhattisgarh : दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार देगी अग्रिम वेतन

Diwali Bonus Chhattisgarh : दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार देगी अग्रिम वेतन

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Diwali Bonus Chhattisgarh
Diwali Bonus Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। दीपावली से पहले (Diwali Bonus Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ सरकार ने पौने चार लाख शासकीय कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य शासन ने अक्टूबर 2025 का वेतन 17 और 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह फैसला न केवल आर्थिक राहत देने वाला है, बल्कि कर्मचारियों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाला कदम भी माना जा रहा है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मेरे लिए शासन केवल एक प्रशासनिक तंत्र नहीं, बल्कि जनता की सेवा में जुटे कर्मठ साथियों का परिवार है। दीपावली पर अग्रिम वेतन का यह निर्णय (Diwali Bonus Chhattisgarh) सभी कर्मचारियों की खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास है।”

अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे कोषालय

वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी कोषालय और उपकोषालय शनिवार अवकाश के दिन 18 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे। इसके अलावा मजदूरी, मानदेय और पारिश्रमिक मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान संभव होगा।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि बाजारों में रौनक और व्यापार में तेजी भी आएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के जीएसटी बचत उत्सव के दौरान स्थानीय अर्थव्यवस्था में उत्साह का संचार करेगा।

आर्थिक गति को मिलेगा बल

आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि (Diwali Bonus Chhattisgarh) वेतन का अग्रिम भुगतान त्योहारी सीजन में उपभोग और स्थानीय बाजारों में मांग बढ़ाने में सहायक होगा। प्रदेश में खुदरा व्यापार और सेवा क्षेत्र को इससे तत्काल बढ़ावा मिलने की संभावना है।

राज्य सरकार का यह निर्णय केवल प्रशासनिक राहत नहीं बल्कि “फील-गुड इकॉनमी” को गति देने वाला कदम है, जिससे उपभोक्ता व्यवहार पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री की पहल पर बढ़ी कर्मचारियों की उम्मीदें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस फैसले को राज्य के कर्मचारियों ने स्वागत योग्य बताया है। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों ने कहा कि दीपावली से पहले वेतन मिलने से परिवारों की त्योहारी तैयारियां सुगम होंगी और आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार का यह निर्णय जन-केंद्रित प्रशासन और संवेदनशील शासन के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जिसने समय रहते कर्मियों की खुशी का ध्यान रखा।

Wildlife Poaching Attempt : वन्यजीव शिकार के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
Raipur Placement Camp: मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 9 मार्च को रायपुर में लगेगा विशेष प्लेसमेंट कैम्प
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Vyapam Dress Code 2025 : काले-नीले कपड़ों पर रोक, 9 नवंबर की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा के लिए नए नियम जारी
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाई, साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में छात्र अब ले सकेंगे बची हुई सीटों में प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?