CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mock Drill In UP: मॉक ड्रिल के आदेश के बाद आगरा और गोरखपुर में क्या हैं तैयारियां? यहां जानें पूरी जानकारी

Mock Drill In UP: मॉक ड्रिल के आदेश के बाद आगरा और गोरखपुर में क्या हैं तैयारियां? यहां जानें पूरी जानकारी

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

UP News: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार 5 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को मॉकड्रिल कराने आदेश दिया है. यह मॉक ड्रिल बुधवार 7 मई को आयोजित की जाएगी. यूपी में भी मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू हैं. आगरा और गोरखपुर में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां हैं.

बताया गया है कि 7 मई को युद्ध का सायरन बजेगा पर यह युद्ध नहीं बल्कि मॉक ड्रिल होगी. मॉक ड्रिल का आयोजन सिविल डिफेंस द्वारा किया जाएगा. मॉक ड्रिंक के दौरान ब्लैक आउट होगा. सायरन बजने पर सभी को अपने घर या सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का संकेत होगा. मॉक ड्रिल के दौरान राहत व्यवस्थाओं को परखा जाएगा. जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस साथ में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगा. दो तरह के सायरन बजेंगे जिससे लोग घबराए नहीं , यह एक मॉक ड्रिल है.

गोरखपुर में मॉक ड्रिल को लेकर क्या है तैयारी?

गोरखपुर में 7 मई को सिविल डिफेंन्स की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित होगी. मॉक ड्रिल में लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे. वालंटियर बताएंगे हमला और आपात स्थित में क्या करें. आपात स्थिति के पहले बजने वाले सायरन का भी परीक्षण होगा. हवाई हमले से बचाव, मॉकड्रिल, प्रशिक्षण, इवेक्यूशन प्लान, हवाई हमले की सूचना देने हेतु सायरनों की जांच होगी.

नागरिक सुरक्षा कोर में साथ एयरफोर्स, चिकित्सा विभाग, फायर डिपार्टमेंट समेत अन्य विभाग का समन्वय होगा. सुबह 7 बजे सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में नागरिक सुरक्षा वार्डेन एवं स्कूल के छात्रा-छात्राएँ व शिक्षकगण, सुबह 10 बजे एमएसआई इंटर कालेज, दोपहर 1 बजे इवैक्यूशन प्लान गैलेण्ट लैण्डमार्क विजय चौक, दोपहर 2 बजे बलदेव प्लाजा गोलघर में व्यवसायिक व सामान्य नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

मॉक ड्रिल की तैयारियां

इसके अलावा रात्रि 06.30 बजे से रात्रि 08.30 बजे के मध्य दिग्विजयनाथ पार्क निकट एनेक्सी भवन ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया जाएगा. एजेन्सियों, एअरफोर्स, सिविल डिफेन्स, होमगार्डस, फायर, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग एवं समस्त आफिसर्स कमाण्डिग को जानकारी दी गई.

नागरिकों को प्रशिक्षित कराने के निर्देश

नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन डा. संजीव गुलाटी ने बताया कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेन्स व सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वो जगह-जगह पर नागरिकों को प्रशिक्षित कराए. किसी भी विषम परिस्थितियों से हमले में घायल होने और आग की भी घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में जब हमला होता है, तो बहुत सारी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी नागरिकों, बच्चों, स्कूल, अस्पताल, फैक्ट्री, घर व्यवसायिक प्रतिष्ठान और मिलों सभी जगहों पर लोगों को प्रशिक्षित करना है, ताकि ऐसे समय पर कैसे बचाव करें और खुद को सुरक्षित रख सकें.

बताया गया कि गोरखपुर में सिविल डिफेंस के 555 की स्ट्रेंथ मेन फोर्स में हैं. इसके अलावा हमारे पास वालंटियर्स और फायर फाइटर्स हजारों की संख्या में हैं. हमारे 555 के वार्डन भर्ती सेवा है, उसमें 485 भर्तियां हो चुकी है. 450 लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इस समय काफी लोगों का प्रशिक्षण चल रहा है. जल्द से जल्द उन्हें भी प्रशिक्षित करा लेंगे.

आज पुलिस को आया मैसेज “मेरा मालिक हथियार की फैक्ट्री चलाता है, मैनेजर ने ट्रेन में विस्फोट और प्रधानमंत्री की हत्या (PM Modi Death Threat) की साजिश रची है” अजमेर से मैसेज करने वाले नदीम को ATS ने किया गिरफ्तार
Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार
Firecracker Accident : मुंह में पटाखा चबाने से बच्चे की मौत, टूट गया जबड़ा
Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अजय चंद्राकर का हमला: कांग्रेस-टीएमसी पर षड्यंत्र का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?