CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद की थाली से गायब हो गए मोदक, मचा हड़कंप, प्रशासन ने….

जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद की थाली से गायब हो गए मोदक, मचा हड़कंप, प्रशासन ने….

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले विशेष प्रसाद मोदक के गायब हो जाने का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना ने न केवल सेवायतों और श्रद्धालुओं के बीच चिंता और नाराजगी पैदा की है, बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
  • दासमहापात्र के सवाल और मंदिर प्रशासन का जवाब
  • की जा रही है जांच होगी कार्रवाई
  • श्रद्धालुओं और सेवायतों को है उम्मीद
  • हालांंकि श्रद्धालुओं और सेवायतों को उम्मीद है कि मंदिर प्रशासन जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई करेगा।

यह मामला 313 अमुनिया मोदकों का है, जिन्हें भगवान जगन्नाथ के दशमूल अनुष्ठान के लिए मंदिर के राजवैद्यों ने तैयार किया था। इन्हें मंदिर के सुरक्षित गरदा घर में रखा गया था, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के कमांडर की देखरेख में थी।

21 और 22 जून की रात अनुष्ठान के दौरान जब भगवान को मोदक चढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो यह पाया गया कि 70 मोदक गायब हैं।

दासमहापात्र के सवाल और मंदिर प्रशासन का जवाब

इसके बाद भगवान बलभद्र के बाड़ग्रही सेवायत हलधर दासमहापात्र ने मंदिर प्रशासन को दी लिखित शिकायत में सवाल उठाए कि इतने सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच यह पवित्र प्रसाद कैसे गायब हो गया।

इस पूरे मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने सफाई दी है।‌उन्होंने कहा कि भगवान बलभद्र के बाड़ग्रही ने हमें लिखित शिकायत दी है कि प्रशासन के किसी व्यक्ति ने मोदक चुराए हैं, लेकिन अभी तक जितना हमें समझ आया है। ये आरोप सत्य नहीं हैं।

की जा रही है जांच होगी कार्रवाई

अरविंद पाढ़ी ने कहा कि हमारा कोई भी प्रशासनिक व्यक्ति मोदकों को नहीं छूता. मोदकों को छूने का अधिकार सिर्फ कुछ निर्धारित सेवायतों को ही है। गरदा घर से आने-जाने वाले हर सेवायत का लिखित रिकॉर्ड रखा जाता है। 313 मोदक आए थे और बिना कोई त्रुटि के वो बाहर भी गए हैं।

इसका लिखित प्रमाण हमारे रिकॉर्ड में है, लेकिन फिर भी हम जांच कर रहे हैं। हम सीसीटीवी फुटेज देखेंगे। यह मामला मंदिर की गुप्त नीति से जुड़ा है। लिहाजा ज्यादा चर्चा करना उचित नहीं है। हम जांच कर कार्रवाई करेंगे।

श्रद्धालुओं और सेवायतों को है उम्मीद

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं और सेवायतों की नजर अब इस बात पर है कि मंदिर प्रशासन किस तरह से मामले की पारदर्शिता बनाए रखेगा और दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगा।

हालांंकि श्रद्धालुओं और सेवायतों को उम्मीद है कि मंदिर प्रशासन जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई करेगा।

बिहार शरीफ में सीढ़ियों के रेलिंग से नीचे गिरी 7 साल की मासूम, बाल-बाल बची जान
Osaka World Expo 2025 में CG की धमाकेदार एंट्री, CM विष्णु देव का 10 दिवसीय जापान-दक्षिण कोरिया दौरा शुरू
Police News : एसएचओ की विदाई पार्टी में डांस कर रहे Head Constable अचानक हो गई मौत, आनन फानन पहुंचाया हास्पीटल, डाक्टर ने कहा – “नहीं रहे रवि कुमार”
Bihar Assembly Polls: कांग्रेस करेगी बीजेपी को टक्कर, आधी से अधिक सीटों पर आमने- सामने मुकाबला
Pressure Horn Crackdown in Bilaspur : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 20 बसों का चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?