CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल

तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

तेलंगाना , 24 मार्च 2025 :

Telangana News: तेलंगाना में कथित तौर पर छेड़छाड़ से बचने के लिए एक महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिसके चलते महिला गंभीर घायल हो गई. ये मामला 22 मार्च की शाम का बताया जा रहा है जब एक 23 साल की युवती एमएमटीएस ट्रेन से सिकंदराबाद से मेडचल जा रही थी. इस दौरान यौन हिंसा से बचने के लिए युवती चलती ट्रेन से कूद गई.

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक पीड़िता ने बताया, ‘दो महिलाएं अलवाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गईं और बोगी में पीड़िता अकेली रह गईं. कुछ समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 साल होगी वो युवती के पास आया और उससे सेक्सुअल फेवर की डिमांड करने लगा’. पीड़िता ने बताया, ‘जब मैंने मना किया तो उसने मुझ पर हमला करने की कोशिश की. अपने बचाव में मुझे गुंडला पोचमपल्ली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदना पड़ा’.

फोन ठीक कराने सिकंदराबाद आई थी पीड़िता

पीड़ित युवती राहगीरों को घायल अवस्था में मिली और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर से खून बहने के कारण उसे काफी चोटें आईं हैं. फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है. पीड़िता मूल रूप से अनंतपुर के उरावकोंडा की रहने वाली है और वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. पीड़िता महिला छात्रावास में रहती है और वो उस दिन अपना मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए सिकंदराबाद गई थी.

इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज

संदिग्ध व्यक्ति की पहचान चेक शर्ट पहने एक दुबले पतले और सांवले व्यक्ति के रूप में की गई है. पीड़िता का कहना है कि अगर वो आरोपी को दोबारा देखती है तो उसे पहचान लेगी. सिकंदराबाद में रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है. सिकंदराबाद जीआरपी मामले की जांच में जुटी है.

नवरात्रि के पहले दिन मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, Railway Employee’s Bonus 12 लाख रेल्वे कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
Bhatapara Vidhayak : भाटापारा कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Brain Eating Amoeba Kerala : दिमाग खाने वाले अमीबा से 42 लोगों की मौत
Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन
Chhattisgarh Temple Crowd New Year : नए साल की सुबह आस्था से रोशन छत्तीसगढ़, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?