CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्यपाल और कृषि मंत्री के हाथों भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीरों का होगा सम्मान, कला मंदिर में सोमवार को विधायक रिकेश सेन का एक और बड़ा प्रयास

राज्यपाल और कृषि मंत्री के हाथों भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले 3 हजार से अधिक स्वच्छता वीरों का होगा सम्मान, कला मंदिर में सोमवार को विधायक रिकेश सेन का एक और बड़ा प्रयास

By Newsdesk Admin
20/10/2024
Share

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश और महापौर नीरज पाल भी होंगे शामिल

मोदीजी की स्वच्छता मशाल को निरंतर आगे बढ़ाने स्वच्छता की अलख जरूरी-रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर व्यक्ति को यह आदत बनानी चाहिये क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है और स्वस्थ मानसिकता से ही हम अपने घर, अपने मोहल्ले, अपने शहर, अपने समाज और देश को और भी स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। हम सभी को यह समझना चाहिये कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलकर भाग लेना चाहिये। हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है। सफाई के इसी भगीरथ संकल्प में लगातार अभिन्न योगदान देते हुए निरंतर स्वच्छता की अलख जगाने तत्पर व्यक्ति, सामाजिक संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और निरंतर भिलाई को स्वच्छ रखने में बेहतर योगदान दे रहे लोगों को सम्मानित करने “स्वच्छता वीर सम्मान” समारोह का विशेष आयोजन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा 21 अक्टूबर 2024 सोमवार को मध्याह्न साढे़ 3 बजे से कला मंदिर सिविक सेंटर में किया जा रहा है। इस समारोह में भिलाई शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने अभूतपूर्व योगदान देने वाले लगभग 3 हजार लोगों को स्वच्छता वीर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
आपको बता दें कि कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे जबकि विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल होंगे। समारोह में पावर हाऊस, जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट, सब्जी मंडी, टाउनशिप मार्केट, सुपेला के बाजार, विभिन्न हाउसिंग सोसायटीज, शहर के होटल व बड़े प्रतिष्ठान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम, भिलाई इस्पात संयंत्र, मैत्री बाग सहित विभिन्न उद्यान, हास्पिटल्स, फायर ब्रिगेड टीम, स्वयंसिद्धा, शपथ, मां शारदा चैरिटेबल ग्रुप, बीएसपी नगर सेवाएं विभाग और नगर पालिक निगम भिलाई की स्वच्छता टीम के नेतृत्वकर्ताओं और स्वच्छता सिपाहियों, मेडिकल वेस्ट को अलग करने का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीयों सहित चयनित अनेक हस्तियों को स्वच्छता वीर सम्मान से नवाजा जाएगा।
आयोजक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने देश में स्वच्छता अभियान की जो मशाल जलाई है, उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों तक स्वच्छता की अलख पहुंचाना जरूरी है। हमें स्वच्छता को रोज की दिनचर्या में शामिल करना है जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण और भी मजबूत रूप ले सके।

“अब मैं शराब नहीं बेचता” सुनते ही मोहल्ले में शराब ढूंढ रहे युवकों ने पति-पत्नी को लात घूसों से पीटा, FIR दर्ज
अवैध वसूली का आरोप (Excise Department Extortion Case): 13 साल की बच्ची से मारपीट, जंगल में छोड़ा — बिलासपुर में आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप
MGNREGA Name Change Protest: मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ बिलासपुर में कांग्रेस का सड़क पर विरोध
CG खबर : युवा शक्ति को निगम-मंडलों में प्राथमिकता दिए जाने की मांग, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से छात्र ब्रिगेड अध्यक्ष दक्ष की भेंट
Child marriage prevention : बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बारात लौटी, शादी रुकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?