CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mother Son Death News : बेटे की मौत से मां को लगा सदमा, कुछ देर बाद ही हो गई मौत… एक साथ उठी अर्थी

Mother Son Death News : बेटे की मौत से मां को लगा सदमा, कुछ देर बाद ही हो गई मौत… एक साथ उठी अर्थी

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Mother Son Death News
Mother Son Death News

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। दीपावली पर्व से ठीक एक दिन पहले मां-बेटे की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत की खबर जैसे ही उसकी मां को मिली, तो सदमे से मां की भी मौत हो गई। यह दर्दनाक (Mother Son Death News) घटना कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाजार की है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

Contents
  • रोते-रोते मां की तबीयत हुई खराब और हो गई मौत
  • Mother Son Death News मां-बेटे की मौत से पूरे कस्बे में छाया मातम

रोते-रोते मां की तबीयत हुई खराब और हो गई मौत

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मुन्ना अग्रहरि एक व्यापारी थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों के मुताबिक 50 वर्षीय मुन्ना अग्रहरि की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में पता चला कि मुन्ना अग्रहरि को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मुन्ना अग्रहरि की शनिवार को मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी जैसे ही 75 वर्षीय वृद्ध मां तारा देवी को मिली, वह दहाड़े मारकर रोने लगीं। इसी दौरान तारा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह दिल दहला देने वाली (Mother Son Death News) पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है।

Mother Son Death News मां-बेटे की मौत से पूरे कस्बे में छाया मातम

एक ही दिन में मां-बेटे की मौत की खबर से देवीगंज कस्बा शोक में डूब गया। परिजनों का कहना है कि बेटे के जाने का दुख मां तारा देवी सहन नहीं कर पाईं, उसी गम में उन्होंने भी अपनी अंतिम सांस ली। घर में जहां दीपावली की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम छा गया। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि तारा देवी और मुन्ना अग्रहरि का आपसी रिश्ता बेहद गहरा था मां हमेशा बेटे की सेहत को लेकर चिंतित रहती थीं।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की खबर उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी भी मौत हो गई। यह घटना (Mother Son Death News) रिश्तों की गहराई और भावनात्मक जुड़ाव का मार्मिक उदाहरण बन गई है।

11/05/2025
निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा बयान, ‘जल्द ही मुजफ्फरपुर में तिरंगा लहराएंगे’
गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश
मरवाही जनपद में बड़ा घोटाला: सर्व शिक्षा अभियान के खाते से लाखों की हेराफेरी, सरकार के आदेशों की अनदेखी
अमृत स्टेशन योजना के तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन की सूरत बदली, यात्रियों के लिए होंगी ये खास सुविधाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?