CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP: कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर मोहन यादव सरकार को घेरा, ‘एमपी बनता जा रहा रेप कैपिटल’

MP: कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर मोहन यादव सरकार को घेरा, ‘एमपी बनता जा रहा रेप कैपिटल’

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

28 मई 2025 :

MP Politics: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की रेप के बाद हुई मौत की घटना को लेकर आरोप लगाया कि यह राज्य देश का ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर गृह मंत्री कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में विफल रहे हैं.

कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने यह भी कहा कि इस मामले के लिए त्वरित कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कथित तौर पर दो लोगों के रेप किए जाने के बाद 45-साल के एक आदिवासी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भूरिया ने यहां मीडिया से कहा कि खंडवा की वीभत्स घटना पर प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं.

महिलाओं के साथ अपराध का आंकड़ा 26 फीसदी पहुंचा- विक्रांत भूरिया

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई है और जब मुख्यमंत्री ही खुद गृह मंत्री हैं तो क्या ऐसी घटनाएं होनी चाहिए? भूरिया ने दावा किया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से रेप की घटनाएं 18 फीसदी तक बढ़ गई हैं और आदिवासी महिलाओं के साथ अपराध के मामले में यह आंकड़ा 26 फीसदी तक पहुंच गया है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य की बीजेपी सरकार का शराब माफियाओं और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है. मध्य प्रदेश रेप कैपिटल और शराब कैपिटल बनता जा रहा है.’’

31 मई को भोपाल आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

भूरिया ने कहा, ‘‘31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के भोपाल आ रहे हैं. विडंबना देखिए कि जिस प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं, रेप हो रहा है, वहां महिलाओं के लिए एक ‘महा महिला सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले यह तय करें कि आप यहां की बहनों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही एमपी को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री दिया जाए, क्योंकि मुख्यमंत्री से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है. इस मामले के लिए त्वरित कोर्ट का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.’’ भूरिया ने बताया, ‘‘इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन-सदस्यीय एक दल गठित किया है, जो इसकी पूरी जांच करेगा. हम इस मुद्दे को लेकर पूरी ताकत से लड़ेंगे.’’

इंदौर में फ्रीज मैकेनिक पर दुष्कर्म का आरोप: पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण..
Mobile Snatching Bhopal Route : भोपाल रेल रूट पर ‘रात की दस्तक’… आउटर पर रुकी ट्रेनों में बढ़ी मोबाइल चोरी, यात्रियों ने बताया– पलक झपकते ही फोन गायब
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल न देने पर भी लगा जुर्माना! हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
SIP For Home Loan : 50 लाख होम लोन ले रहे हैं? इस स्मार्ट SIP ट्रिक से ब्याज की पूरी भरपाई, Loan होगा लगभग इंटरेस्ट-फ्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Governor Powers Verdict
Governor Powers Verdict : राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  राज्यपाल की संवैधानिक…

Aamir Khan Wedding
Aamir Khan Wedding : 5 जुलाई को तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गौरी संग घर पर होगी सादगी भरी शादी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  आमिर खान की…

Pamgarh Bandh : सड़क निर्माण की मांग पर पामगढ़ बंद, महिलाओं की अगुवाई में सड़कजाम

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  पामगढ़ बंद (Pamgarh…

Goncha Festival 2026
Goncha Festival 2026 : जगदलपुर में गूंजेगा ऐतिहासिक गोंचा महापर्व, 9 दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : गोंचा महापर्व (Goncha…

Woman Suicide
Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?