CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP हाईकोर्ट ने आरोपी की मां और भाई को भी माना दोषी, कहा- ‘महिला रेप नहीं कर सकती लेकिन उकसा सकती है’

MP हाईकोर्ट ने आरोपी की मां और भाई को भी माना दोषी, कहा- ‘महिला रेप नहीं कर सकती लेकिन उकसा सकती है’

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। MP High Court On Bhopal Rape Case: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने साल 2023 के एक रेप केस में अहम फैसला सुनाया है. इस फैसले में कहा गया कि महिला रेप नहीं कर सकती, लेकिन वह रेप के लिए उकसाने की दोषी हो सकती है. इस फैसले के तहत आरोपी महिला के खिलाफ धारा 376 r/w 34, 109 और 506-11 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अदालत ने इस मामले में आरोपी की मां और भाई को भी समान रूप से दोषी माना है.

सुनवाई के दौरान दो जजों की खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि BNS की धारा 109 के अंतर्गत एक महिला रेप के लिए उकसाने का अपराध जरूर कर सकती है, लिहाजा रेप के लिए उकसाने वाली महिला के खिलाफ भी 376, 34, 109 और 506 (11) के तहत मामला दर्ज किया जाए.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल भोपाल के छोला मंदिर इलाके में 21 अगस्त 2022 को महिला ने FIR दर्ज कराई थी कि मेरे पड़ोस में रहने वाले युवक अभिषेक गुप्ता ने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसके लिए मैं सहमत हो गई. अपनी रजामंदी बताने जब मैं उनके घर गई तो लड़के के भाई और मां ने मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया जिसके बाद आरोपी लड़के ने मुझसे शारीरिक संबंध बनाए.

पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी ने एक बार नहीं कई बार उसे घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए. यहां तक कि सगाई भी कर ली बाद में शादी से मुकर गया.

पीड़िता की शिकायत पर थाने में दर्ज हुई FIR

इस मामले में महिला की शिकायत पर धारा 376, 109, 506 के तहत आरोपी लड़के अभिषेक गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया साथ ही उसकी मां और भाई को भी पूरे मामले में सह आरोपी बनाया गया. FIR दर्ज होने के बाद आरोपियों ने सुनवाई के लिए भोपाल सेशन कोर्ट में आवेदन दिया जो खारिज हो गया. फैसले को चुनौती देते हुए आरोपी हाईकोर्ट पहुंचे.

हाईकोर्ट ने आरोपी की मां और भाई को भी 376 का आरोपी माना

सेशन कोर्ट में मामला खारिज हो जाने के बाद आरोपियों ने मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी. लेकिन, हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी अभिषेक और उसकी मां और भाई को सह आरोपी बनाए जाने के फैसले को सही ठहराया और टिप्पणी करते हुए कहा कि पीड़िता से रेप के दौरान आरोपी की मां और भाई वहां मौजूद थे. ऐसे में उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि महिला रेप भले न कर सके लेकिन उसके लिए उकसा जरूर सकती है लिहाजा आरोपी की मां और भाई को भी इन्हीं धाराओं में सह आरोपी बनाया जाए. मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद अग्रवाल और प्रशांत की युगलपीठ ने की.

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, बोले कन्हैया कुमार- ‘लाठी नहीं नौकरी दो’
Bhilai Girl Beats Stalker : छेड़छाड़ से परेशान लड़की का पलटवार, पीछा करने वाले युवक की चप्पल से पिटाई; VIDEO वायरल
थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं
भिलाई चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, पूरे साक्ष्य के साथ कोर्ट पहुंची थी भिलाई तीन पुलिस…
पुलिस की चौंकाने वाली लापरवाही: मुस्लिम युवक का दाह संस्कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे (Oriental Insurance Blacklisted)…

Wage Payment
Wage Payment :  पांच साल से मजदूरी का इंतजार, सुकमा के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे

सुकमा के बोड़को गांव के ग्रामीण पिछले पांच…

Raipur Fraud
Raipur Fraud :  गृहमंत्री का पीए बनकर 25 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर 15 लोग फंसे

रायपुर में सरकारी नौकरी और ट्रांसफर कराने का…

Kawardha Bemetara Highway : सड़क पर पशु दिखे तो डिप्टी CM ने आधी रात अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास
Kawardha Bemetara Highway : सड़क पर पशु दिखे तो डिप्टी CM ने आधी रात अधिकारियों को जमकर लगाई क्लास

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर…

Korba Theft
Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?