CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘जुमा हर हफ्ते आता, होली साल में एक बार’

MP मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले – ‘जुमा हर हफ्ते आता, होली साल में एक बार’

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

होली के दिन जुमे की नमाज है और रमजान का महीना चल रहा है. मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गंगा-जमुनी संस्कृति का हवाला दिया और मुस्लिम समाज से भी होली के पर्व में शामिल होने की अपील की है. कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि हमारे यहां गंगा-जमुनी संस्कृति रही है और एक-दूसरे को गुलाल लगाया है.

विजयवर्गीय ने कहा, मुसलमान भाइयों को बड़ा दिल रखना चाहिए. जुमा तो हर हफ्ते आता है. होली तो साल में एक बार आती है. इसलिए मुस्लिम भाई हमारे साथ होली का मजा लें. होली खेलना इस्लाम के खिलाफ नहीं है. हमारे यहां गंगा-जमुनी संस्कृति रही है. एक-दूसरे को गुलाल लगाया है. पता नहीं कहां का कट्टरवाद यहां आकर मुस्लिम भाइयों में भ्रम पैदा कर रहा है. मुस्लिम भाइयों को अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए. मुस्लिम के पूर्वजों ने भी ब्रज में कृष्ण के साथ खोली है. इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा…

मध्य प्रदेश कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ⁠होली इस देश की परंपराओं का त्योहार है. मेरा मानना है कि यह धर्म से ऊपर है. इस तरह की भाषा बोलना यह दर्शाता है कि कैलाश जी इस सरकार में साइडलाइन है. उनके पास इतना बड़ा मंत्रालय है. करप्शन के खिलाफ काम करें, पारदर्शिता लाएं. उस पर तो काम करते नहीं हैं, ⁠उल्टे-सीधे बयान देते हैं.

संभल सीओ का बयान हो रहा वायरल

जुमे के दिन होली का त्योहार होने पर यूपी के संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी का बयान वायरल हो रहा है. इसमें वे असामाजिक तत्वों को दोटूक संदेश देते दिख रहे हैं. चौधरी कहते सुने जा रहे हैं कि मेरा बिल्कुल सीधा संदेश है. जिसको रंग से परहेज हो, वो व्यक्ति घर से बाहर ना निकले और जिसमें रंग को झेलने की कैपेसिटी हो, वही व्यक्ति घर से बाहर निकले. यह बात बिल्कुल ध्यान रखना कि किसी भी हाल में शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे. आजतक से बातचीत में सीओ चौधरी ने कहा, होली वाले दिन जुमा है, लेकिन जुमे साल में 52 बार आते हैं और होली साल में एक बार ही आती है. अगर रंग से आपत्ति है तो उस दिन घर से बाहर निकालने की गलती ना करें.

सपा ने क्या कहा…

सीओ चौधरी के बयान पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, अनुज चौधरी ने तो दंगा कराया ही है. वो तो संभल में कह रहे थे कि गोली चलाओ. जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग तो जेल में होंगे.

यूपी सरकार बोली- भाइचारे से त्योहार मनाएं

वहीं, यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, सरकार सभी से आग्रह कर रही है कि सांप्रदायिक सद्भाव बना रहना चाहिए. रमजान और होली एक साथ है, इसलिए सभी लोग आपसी भाइचारे के साथ मनाएं. जो लोग रंग पसंद नहीं करते हैं, रंगों से परहेज है वो लोग घरों से ना निकलें और सहयोग करें.

मस्जिद कमेटियों को एडवाइजरी…

इस बीच, लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने 14 मार्च को लेकर एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने कहा, इस साल रमजान के महीने में 14 मार्च को जुमे का दिन है, उसी दिन होली भी है. इस वजह से लखनऊ में नमाज के समय में बदलाव किया गया है. जुमे की नमाज दोपहर 12:45 बजे होती थी, उसे एक घंटे बाद कर दिया जाए ताकि होली मनाने वालों को कोई परेशानी ना हो और नमाज पढ़ने वाले लोग रंगों से दूर रहें.

इमरान हाशमी को हुआ डेंगू, फिल्म OG की शूटिंग से लेना पड़ा ब्रेक
Technician Recruitment Irregularity: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर बड़ा विवाद, NSUI का गंभीर आरोप
“कलेक्टर साहब, तहसील के नकल शाखा बाबू 500 रूपये मांग रहे रिश्वत, इनको हटा दीजिए” 🛑 छत्तीसगढ़ के इस जिले में पदस्थ बाबू पर 500 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, किसान ने विडियो बना सीधे कलेक्टर से कर दी शिकायत
छत्तीसगढ़ पुलिस में SDOP पर डॉक्टर की पत्नी ने लगाया बलात्कार का आरोप, FIR दर्ज, घर में घुसकर पीटा भी, दुर्ग पुलिस कर रही मामले की जांच
Big action by Durg Police : नागपुर में चल रहे अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?