सीजी भास्कर, 10 मार्च |
मप्र कर्मचारी चयन मंडल(इएसबी) की ओरसे माध्यमिक शिक्षक के विषयवार 7929 पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।वहीं ईएसबी ने चार मार्च को एक नोटिफिकेशन 2018 से अब तक के शिक्षक भर्ती का वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक अब तक 35,266 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं अभी हाल में केंद्र की ओर से जारी यू डाइस की शिक्षा रिपोर्ट में प्रदेश के 13 हजार स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी है। पांच साल में शिक्षक भर्ती के लिए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 79 हजार पद खाली हैं। अभी माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
पांच साल में भरे गए 30 हजार पद
- उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम 2019 में घोषित किया। इसमें 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी।
- लेकिन विभाग ने साढ़े 20 हजार पद ही स्वीकृत किए और यह प्रक्रिया पांच साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई।
- उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षकों के 30 हजार पदों पर भर्ती के बाद भी 50 हजार पद खाली रह गए।
- पांच साल तक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चली, लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई।
- 2018 की शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-1 व वर्ग-2 के तहत नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई।
इस तरह पांच साल से चल रही प्रक्रिया
- परीक्षा का नाम -वर्ष -शामिल अभ्यर्थी- पात्र अभ्यर्थी -नियुक्ति
- उच्च माध्यमिक पात्रता परीक्षा 2018 -2019 -1,84,673 -43,963 -11,817
- माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 -2019-4,51,840 -1,92,148 -7,726
- प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 -2022-5,89,150 -1,94,949 -12,539
- उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 -2023 -1,49,677 -25,741 -भर्ती प्रक्रिया जारी
- उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन चयन परीक्षा 2023-2023-45,533 -40,478 -3193
- माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा -2023-4,33,224 -86,538 -चयन परीक्षा होना शेष
- माध्यमिक शिक्षक खेल पात्रता परीक्षा — 2023-8,856 -2513 -00
- माध्यमिक शिक्षक संगीत,गायन परीक्षा -2023 -3770, -856 -00
- प्राथमिक शिक्षक खेल पात्रता परीक्षा -2023 -7641 -1156 -00
- प्राथमिक शिक्षक संगीत,गायन परीक्षा -2023-3760 -1332 -00
- प्राथमिक शिक्षक संगीत,नृत्य परीक्षा -2023 -758 -264 -00
- प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा -2024 -2,15,835 -परिणाम जारी नहीं है
- उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 -1,60,177 -परीक्षा नहीं हुई ।
प्रदेश में स्कूलों की संख्या-1.22 लाख
विद्यार्थियों की संख्या-1.10 करोड़
शिक्षकों की संख्या-3.50 लाख
शिक्षकों के स्वीकृत पदों की संख्या-4.30 लाख
पांच साल में पद भरे गए-35,266
सभी वर्ग के शिक्षकों की संख्या
- प्राथमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-1.48 लाख
- भरे हुए पद- 1.40 लाख
- खाली पद – आठ हजार
- माध्यमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-1.11 लाख
- भरे हुए पद -61 हजार
- खाली पद -50 हजार पर
- उच्च माध्यमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-42,620
- भरे हुए पद -21,134
- खाली पद -21,486